Move to Jagran APP

अलीगढ़ में लगा है समस्याओं का अंबार, कहां हो सरकार

सिविल लाइन क्षेत्र के सर सैय्यद नगर दोदपुर में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां नाले बजबजा रहे हैं। सड़कों पर गंदगी फैली रहती है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 05:36 PM (IST)
अलीगढ़ में लगा है समस्याओं का अंबार, कहां हो सरकार
अलीगढ़ में लगा है समस्याओं का अंबार, कहां हो सरकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ :  सिविल लाइन क्षेत्र के सर सैय्यद नगर, दोदपुर में समस्याओं का अंबार लगा  है। यहां नाले बजबजा रहे हैं। सड़कों पर गंदगी फैली रहती है। फुटपाथ क्षतिग्रस्त हैं। सड़क किनारे मलबे पड़े हुए हैं। सफाई कर्मी आते नहीं हैं। नाले के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने से नालियां उफान मारती हैं। इससे यहां मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। दोनों क्षेत्रों में नरक जैसी स्थिति बनी हुई है। जागरण आपके द्वार के तहत रविवार को टीम ने इन दोनों क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। सर सैय्यद नगर में खाली प्लॉटों में लोग कूड़ा डाल जाते हैं। दोदपुर में साफ -सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। पाइप लाइन लीकेज होने से घरों में गंदा पानी आता है। 

loksabha election banner

नालियां बनीं, पर निकासी की व्यवस्था नहीं

दोदपुर और सर सैय्यद नगर की सबसे बड़ी समस्या नालियों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होना है। इसलिए गलियों में हर समय पानी भरा रहता है। करीब 10 साल पहले यहां नालियां तो बनवा दी गई, मगर उसके बाद उन्हें ठीक नहीं किया गया। 

कूड़े से भरे खाली प्लॉट

दोदपुर और सर सैय्यद नगर में खाली प्लाटों में कूड़ा पड़ा हुआ है। आरोप है कि सफाईकर्मी ही प्लाटों में कूड़ा डाल जाते हैं। इन दोनों क्षेत्रों में ज्यादातर गलियां व सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जाती है, मगर वो इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। 

फफाला में भी कचरे का ढेर

शहर में दवा बाजार फफाला में रविवार को कूड़ा कचरा नहीं उठाया गया। इसे लेकर अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि जब शहर में डेंगू से लोग खौफजदा है, तब सफाई कर्मचारी कचरा नहीं उठा रहे। रविवार के अवकाश की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। जिलामंत्री राजीव सिंह व हरी गुप्ता ने कहाकि नगर निगम नीरस बना हुआ है। सुरेश चंद्र पेठा व हाजी सुलेमान ने निगम की नाराजगी व्यक्त की है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.