प्रियंका के ट्वीट पर कांग्रेसियों का पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, हरकत में आया प्रशासन Aligarh News
प्रियंका के ट्वीट के बाद रविवार को कांग्रेसियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।
अलीगढ़ [जेएनएन] : प्रियंका के ट्वीट के बाद रविवार को कांग्रेसियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसकी जानकारी जैैैैसे ही प्रशास को मिली तो वह हरकत में आा गया। एडीएम सिटी, सीएमओ समेत कई अफसर पाेस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां उन्हें तमाम खामियांं मिली। चर्चा है कि अधिकारियों को जो कमी मिली हें, उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
यह है मामला
अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस पर अव्यवस्था पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर निशाना साधा है। बता दें पिछले दिनों मीडिया में पोस्टमार्टम हाउस पर डीप फ्रीजर खराब होने व पीड़ितों से ही बर्फ की सिल्ली मंगाए जाने जाने की खबरें सुर्खियों में रही। इधर प्रियंका के ट्वीट के बाद रविवार को कांग्रेसियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसकी जानकारी जैैैैसे ही प्रशास को मिली तो वह हरकत में आा गया। एडीएम सिटी, सीएमओ समेत कई अफसर पाेस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां उन्हें तमाम खामियांं मिली। चर्चा है कि अधिकारियों को जो कमी मिली हें, उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
प्रियंका बोलीं,अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हाउस पर बर्फ की सिल्ली के लिए हो रही उगाही
प्रियंका गांधीअलीगढ़:आगरा में दिल्ली-मुम्बई से ज्यादा मृत्यु दर पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब अलीगढ़ अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस की दुर्दशा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। रविवार को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में भारी अव्यवस्था है। शव बाहर रखे हैं। मृतकों के परिजनों के अनुसार उनसे बर्फ की सिल्ली के लिए पैसे क्यों उगाई हो रही है? कोरोना काल में सरकार के दावों के बावजूद भारी दुर्दशा की खबरें आ रही है।
प्रशासन हरकत में आया
प्रियंका ने जैसे ही ट्वीट किया, प्रशासन हरकत में आ गया। सुबह करीब 11 बजे डीएम चंरभूषण के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भानु प्रताप कल्याणी व अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। 6 डीप फ्रीजर में से। एक खराब मिला। पूछने पर प्रभारी फार्मासिस्ट रविकांत दीक्षित ने बताया कि पिछले दिनों एक सबके कोरोना संक्रमित मिलने के बाद। मैकेनिक ने आने से इंकार कर दिया जिसके चलते फ्रीजर ठीक नहीं हो पाया। फार्मासिस्ट के जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। एडीएम के निर्देश पर। तुरंत ही मैकेनिक को बुलवाया गया। एडीएम ने अपने सामने ही फ्रीजर को चालू कराया। फार्मेसिस्ट ने बताया कि कोरोना। टेस्ट की रिपोर्ट के इंतजार में दो-तीन दिन सबको रखना पड़ता है। सीएमओ भानु प्रताप कल्याणी ने फार्मासिस्ट को एहतियात बरतते हुए। शव का पोस्टमार्टम उसी दिन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड सही पाया गया। चार-पांच दिन पुराना कोई शव नहीं पाया गया। एडीएम सिटी ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। उधर, सीएमओ ने भी फार्मासिस्ट से स्पस्टीकरण मांगे जाने की बात कही है।
कांग्रेसियों ने किया हंगामा
प्रियंका गांधी के ट्वीट की जानकारी मिलते ही महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद व उनके सहयोगी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परवेज ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में अव्यवस्था पर लगातार! आवाज उठाई जा रही है मगर अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। दोपहर बाद युवा कांग्रेस के नेता कुमार गौरांग देव जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा व अन्य नेता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। कांग्रेसियों ने प्रदान करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।