Move to Jagran APP

पुरानी रंजीश को लेकर पैरोल पर आए युवक को गोली मारी

गोली लगने पर उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 03:44 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 03:53 PM (IST)
पुरानी रंजीश को लेकर पैरोल पर आए युवक को गोली मारी
पुरानी रंजीश को लेकर पैरोल पर आए युवक को गोली मारी

हाथरस, जेएनएन। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सक्कन में रविवार रात पुरानी रंजिश में पैरोल पर आए एक कैदी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गोली लगने पर उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

prime article banner

जेल से आया था 

नगला सक्कन निवासी शान मोहम्मद (25) पुत्र गनी मोहम्मद पक्ष का आस मोहम्मद पक्ष से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। नवंबर माह में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें आस मोहम्मद की तहरीर पर शान मोहम्मद समेत पांच लोग जेल में गए थे। कोराेना संक्रमण को देखते हुए 31 मार्च को पांचों को अलीगढ़ जिला कारागार से 56 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया था।

यह था विवाद 

घायल पक्ष के अनुसार शान मोहम्मद रविवार रात को करीब साढ़े आठ बजे शौच कर लौट रहा था। तभी वहां आस मोहम्मद, मुन्ने खां, नवाब खां, आसिफ अली पुत्रगण काले खां, शाहरुख पुत्र मुन्ने खां, व ज्ञासुद्दीन ने उसे घेर लिया। उस पर फारयिंग कर दी। एक गोली शान मोहम्मद को लगी।

घायल को अस्पताल भिजवाया 

सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसएचओ हाथरस जंक्शन विनाेद यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से उक्त छह हमलावरों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आस मोहम्मद अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.