Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री ने देश को आत्‍मनिर्भर व सशक्‍त बनाने का काम किया : ठाकुर रघुराज सिंह Aligarh news

पूर्व की सरकारों ने देश को बेचने का काम किया लेकिन पीएम मोदी ने देश को विश्व में आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाने का काम किया है। देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने प्रत्येक त्योहार सेना के बीच में रहकर मनाया और सेना का मनोबल बढ़ाया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 05:55 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने देश को आत्‍मनिर्भर व सशक्‍त बनाने का काम किया : ठाकुर रघुराज सिंह Aligarh news
किसानों को संबोधित करते राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

अलीगढ़, जेएनएन : पूर्व की सरकारों ने देश को बेचने का काम किया लेकिन पीएम मोदी ने देश को विश्व में आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाने का काम किया है। देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने प्रत्येक त्योहार सेना के बीच में रहकर मनाया और सेना का मनोबल बढ़ाया। उक्त वक्तव्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सुशासन दिवस के रूप में मनाए जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर कही।

loksabha election banner

विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगला रहीं

उन्होंने कहा किसान बिल के संबंध में कम्युनिस्ट पार्टी किसानों को भ्रमित कर रही है तथा उन्हें बरगला रही है जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के हित में ही कार्य किया है। आज किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा मोदी और योगी दोनों ही गरीब परिवार से हैं मोदी ने अपने पिता के साथ चाय की दुकान चलाई, यही कारण है वह गरीबों असहायों का दर्द भली बात जानते हैं। लद्दाख में चीन को मुंह की खानी पड़ी थी।  मोदी के कारण ही देश की 1 इंच जमीन पर भी किसी का कब्जा नहीं है अब तक जितने भी कानून बनाए गए वह देश की 135 करोड़ जनता के हित में बनाए गए। कांग्रेस सरकार ने 60 वर्षों में देश को बेचने का काम किया प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा आज एक लाख करोड़ 60 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। आखिर संपत्ति कहां से आ गई। इससे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर हरेंद्र सिंह कालू, ब्रज क्षेत्र मंत्री राजीव शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज गोयल,, प्रभात वार्ष्णेय, कल्पेश वार्ष्णेय हरी बाबू, रामकुमार तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी किशलेंद्र यादव, शीलू वार्ष्णेय, कालीचरण पुंडीर एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.