कल्याण की नातिन की शादी में आएंगे राष्ट्रपति!
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : राजस्थान के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सबसे बड़ी नाति
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : राजस्थान के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सबसे बड़ी नातिन पूर्णिमा सिंह की ¨रग सेरेमनी 14 फरवरी को शहर के गायत्री पैलेस में होगी। इसमें दोनों परिवारों के अतिविशिष्ट करीब चार सौ मेहमान शामिल होंगे। पूर्णिमा की शादी सात मार्च को स्थानीय भाजपा नेता व रीयल स्टेट कारोबारी ठा. श्योराज सिंह के मंझले बेटे प्रवीण राज सिंह से हो रही है। बताते हैं कि सिंगापुर की एक कंपनी को वेडिंग सेरेमनी भव्य बनाने का जिम्मा दिया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महासचिव रहे प्रवीण पिता के रीयल स्टेट कारोबार में मदद कर रहे हैं। उनकी शादी का समारोह स्थानीय रॉयल रेजीडेंसी और मस्कट फॉर्म हाउस में रखा गया है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राज्यपाल राम नाईक भी आएंगे। इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है, लेकिन परिजनों ने आगमन की पुष्टि जरूर की है। बुधवार को यहां आए कल्याण सिंह के साथ वर-पक्ष ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर चर्चा भी की। एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की लाड़ली पूर्णिमा के बड़े भाई संदीप सिंह सूबे के शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उनकी मां प्रेमलता वर्मा भी अतरौली से दो बार विधायक रह चुकी हैं।
-------