Initiative of Panchayati Raj Department : गांव में ही होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, बनेंगे पुस्ताकालय Aligarh news
अब युवा गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। पंचायतों में इसके तहत पुस्तकालय खोले जाएंगे। एक पुस्तकालय पर 10 लाख की धनराशि खर्च होगी। ग्राम निधि से इस बजट की पूर्ति होगी।
अलीगढ़, जेएनएन। अब युवा गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। पंचायतों में इसके तहत पुस्तकालय खोले जाएंगे। एक पुस्तकालय पर 10 लाख की धनराशि खर्च होगी। ग्राम निधि से इस बजट की पूर्ति होगी। पहले चरण में जिले की 400 पंचायतों में इन्हें विकसित करने की तैयारी हुई है। ब्लाक स्तर से इन गांव का चिन्हांकन किया जा रहा है। जल्द ही सभी का चिन्हांकन पूरा कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें
जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं। अब तक इन पंचायतों के छात्रों को पढ़ाई के लिए शहर आना पड़ता है। कई बार गांव से शहर आने में ही पूरा दिन निकल जाता है। गांव में पढ़ने लिखने की कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते युवाओं को काफी परेशानी होती है। ऐसे में पंचायती राज विभाग ने युवाओं की इस समस्या को खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। अब हर पंचायत में सरकारी जमीनों पर पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में जिले की 400 पंचायतों में पुस्तकालय विकसित करने का फैसला हुआ है। ग्राम निधि के बजट से इनकी स्थापना होगी। इन पुस्तकालयों में पढ़ाई की किताबें व अखबार मिलेंगे। गांव के सभी छात्र इनमें बैठ कर ही पढ़ाई कर सकेंगे।
10 लाख की धनराशि होगी
अब इन इन पंचायतों का ब्लाक स्तर से चयन किया जा रहा है। जल्द ही सूची तैयार हो जाएगा। एक पुस्ताकलय के निर्माण पर करीब 10 लाख की धनराशि खर्च होगी। इसमें भवन के साथ ही छात्रों को बैठने के लिए कुर्सियां व किताबें भी मिला करेंगी। छात्र इनसे गांव में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
इनका कहना है
ग्राम निधि के बजट से पुस्ताकलय विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में जिले की 400 पंचायतों में इनकी स्थापना होगी। एक पुस्ताकलय के निर्माण पर 10 लाख की धनराशि खर्च होगी।
धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ