Move to Jagran APP

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सियासी कैलेंडर , जानिए क्या है इसमें खास Aligarh News

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की अोर से जारी किए गए कैलेंडर में दर्द और दुआएं दोनों हैं। हाथरस के बूलगढ़ी कांड की एक तस्वीर में आंसू पोछते दिख रही हैं तो वहीं धार्मिक आयोजन में आशीर्वाद लेते हुए।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 06:32 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:32 AM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  का सियासी  कैलेंडर , जानिए क्या है इसमें खास Aligarh News
कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सियासी सफर की तस्वीर दी गईं हैं।
अलीगढ़,मनोज जादौन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से जारी किए गए कैलेंडर में दर्द और दुआएं दोनों हैं। हाथरस के बूलगढ़ी कांड की एक तस्वीर में आंसू पोछते दिख रही हैं तो वहीं धार्मिक आयोजन में आशीर्वाद लेते हुए।  देश भर में ज्वलंत मुद्​दों को भी उन्होंने कैलेंडर में समाहित किया है। यह कैलेंडर शहर से लेकर देहात तक कार्यकर्ताओं के पास पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। 
कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सियासी सफर की तस्वीर
कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सियासी सफर की तस्वीर दी गईं हैं। तारीख, अवकाश व तिथि के इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी के सियासी संघर्घ की गाथा को बयां करने वाली बड़ी तस्वीर लगी हैं। इसमें हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण को हिस्सा बनाया गया है। फोटो में दिवंगत बेटी की मां प्रियंका से गले से लिपट रहीं हैं। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने कहा कि यह कैलेंडर प्रदेश के अधिकांश गांव व शहरों में पहुंचेगा। अमेठी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर प्रियंका की महिलाओं के प्रति सहानुभूति दिख रही है। अगले पेज पर लखनऊ की गांधी जयंती पर निकली गई पदयात्रा में कांग्रेस की लोकप्रियता बयां कर रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में प्रियंका भगवा कलर में पूजारी से आशीर्वाद ले रही हैं। वे पूजा में मग्न भी दिख रही हैं। प्रियंका गांधी वाराणासी में संत श्री रविदास जी की जयंती पर सिख समुदाय के साथ हैं। यहां उन्होंने धार्मिक भावनाओं को बल दिया है। सोनभद्र में नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व एकजुटता जाहिर करने वाली कैलेंडर पर तस्वीर लगाई गई है। प्रियंका खेतों की पगडंडी से होते हुए गुजर रही हैं। हरियाणा रोहतक में रोड शो के दौरान प्रियंका किसानों से बतिया रही हैं।
 
10 लाख कैलेंडर की यूपी में भेजी खेप
प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर उत्तर प्रदेश को भेजे हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के दिग्गज इस कैलेंडर के द्वारा हर घर, हर दर पहुंचाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की निगरानी में नव वर्ष के इस कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए हैं। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के हिसाब से यह कैलेंडर दिए जाएंगे। कांग्रेस की इंटरनेट मीडिया पर डिजिटल कैलेंडर इन दिनों छाया हुआ है।
 
सृजन अभियान में व्यस्त हैं प्रियंका
प्रदेश कांग्रेस इस समय अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। युवक कांग्रेस के पूर्व मंडल प्रभारी जियाउद्​दीन राही ने कहा कि प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम जोरों पर है। कांग्रेस के दिग्गज तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं। इस अभियान के बाद कैलेंडर का वितरण भी होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.