Aligarh News: प्रेमी के साथ भागकर आई पांच बच्चों की मां को पुलिस ने पति के साथ भेजा
Aligarh News एटा से प्रेमी के साथ पांच बच्चों को छोड़कर आई एक महिला को बरला पुलिस ने उसके पति के साथ वापस भेज दिया। अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र का युवक एक सप्ताह पूर्व उसे लेकर अपने गांव आ गया था।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता: जनपद एटा के थाना मेलावर के एक गांव से प्रेमी के साथ पांच बच्चों को छोड़कर आई एक महिला को बरला पुलिस ने उसके पति के साथ वापस भेज दिया। अलीगढ़ के थाना बरला के एक गांव के युवक का जनपद एटा के थाना मेलावर के एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां उसका आना जाना रहता है। इसी दौरान उसकी आंखे पडोस की एक पांच बच्चों की महिला के साथ चार हो गईं। एक सप्ताह पूर्व युवक उसे लेकर अपने गांव आ गया।
शुक्रवार को उसका पति थाना बरला पहुंचा और एसओ घनश्याम सिंह को आप बीती सुनाई। जिस पर एसओ ने सिपाही भेजकर उस महिला को थाने बुलवा लिया।
सामाजिक तरीके से एसओ ने उसे दो घंटे तक समझाया। महिला की समझ में बात आ गई और वह अपने पति के साथ वापस चली गई। एसओ के इस कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।