अलीगढ़ में पुलिस ने चेकिग में पांच लाख रुपये पकड़े
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।
जासं, अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीमा पर चेकिग अभियान चल रहा है। गुरुवार को इगलास में चेकिग के दौरान पुलिस व एसएसटी की टीम ने दो कारों से पांच लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसे जब्त कर लिया गया है।
इगलास थाना के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम हाथरस सीमा पर एसएसटी तारिक अहमद व पुलिस टीम के साथ चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो कारों से नकदी बरामद हुई है। एक में हाथरस के टुकसान निवासी भट्ठा कारोबारी पुष्पेंद्र अपने ड्राइवर के साथ थे। चेकिग करने पर कार के डैशबोर्ड से चार लाख 14 हजार रुपये मिले। दूसरी कार में नगला जाट निवासी कमलेंद्र मौजूद थे। उनकी कार से एक लाख 57 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों कोई संतोषजनक प्रपत्र नहीं दिखा पाए। ऐसे में रुपयों को जब्त करके सरकारी कोषागार में जमा करा दिया गया।
.....
483 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए
जासं, अलीगढ़ : पुलिस ने शुक्रवार को अर्द्धसैनिक बस के साथ शहर के देहात के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च करके लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की। इसमें थाना सिविल लाइन, थाना पालीमुकीमपुर, थाना खैर क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। पुलिस ने सीमा पर सघन चेकिग अभियान चलाया। 32 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। एक हजार 228 लोगों को नोटिस भेजे गए। 548 वाहनों के चालान किए गए।
......
22 वाहन स्वामियों पर मुकदमा
जासं, अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरटीओ ने वाहनों की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। वाहन स्वामियों के मना करने पर कार्रवाई भी की जा रही है। एआरटीओ रंजीत सिंह ने शुक्रवार को 22 वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति की है। उन्होंने डीएम को अनुमोदन रिपोर्ट भी भेजी दी है। डीएम ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एआरटीओ ने बताया कि चुनाव में इस बार करीब ढाई हजार छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था करनी है। इनमें निजी वाहन भी शामिल रहेंगे। इसलिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 14 जनवरी को इनको वाहन सहित तलब किया था। 22 वाहन स्वामी नहीं मौजूद हुए।