CAA Protest in Aligarh:पुलिस ने हड़काकर हटाया शाहजमाल धरना Aligarh news
सीएए को लेकर शाहजमाल ईदगाह के बाहर 29 जनवरी से चल रहा धरना मंगलवार सुबह पुलिस ने हटा दिया।
अलीगढ़ [जेएनएन]। : सीएए को लेकर शाहजमाल ईदगाह के बाहर 29 जनवरी से चल रहा धरना मंगलवार सुबह पुलिस ने हटा दिया। सुबह सात बजे दिल्ली के शाहीन बाग का धरना हटने के बाद यहां के लोग भी हरकत में आ गए थे। कुछ मोहल्ले के ही लोगों ने पहले महिलाओं को समझाया। एक गुट धरना जारी रखने पर जोर दे रहा था। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और करीब 11 बजे हड़काकर लोगों को हटाया। इसके बाद महिला पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाअों को हटा दिया। हालांकि आसपास लोग घूम रहे हैं। पुलिस सबको हटाने में लगी है।
महिलाओं को समझाया, मगर वे नहीं हठीं
खास बात यह है कि लॉकडाउन के बावजूद शाहजमाल धरने से महिलाएं हटने को तैयार नहीं थीं। सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस व मोहल्ले के लोगों ने महिलाओं को समझाया, मगर वे नहीं हठीं। पुलिस ने देर रात धारा 144 का उल्लंघन करने व संक्रमण फैलने की आशंका पर 70-80 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। अलीगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कफ्र्यू आह्वान को शाहजमाल में धरने पर बैठी महिलाओं ने नकार दिया था।