थाना प्रांगण में पुलिस कर्मियों ने किया हवन
पिसावा थाना परिसर में शनिवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 01:07 AM (IST)
अलीगढ़: पिसावा थाना परिसर में शनिवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक पंडितों ने मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ कुंड में आहुतियां डलवाई। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद आम जनों ने भी यज्ञ में आहुतियां डाली। कोतवाल सुधीर कुमार ने कहा कि लोगों को घरों में रहकर अपने परिवार के साथ यज्ञ करना चाहिए। इससे मानसिक शांति के साथ-साथ हमारे आसपास वातावरण भी शुद्ध होता है। हवन के बाद हलुआ का प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर पुलिस स्टाफ के अलावा शांति स्वरूप शर्मा,कारे सिंह तोमर,ललित कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें