बदायूं कांड के मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस का डेरा Aligarh News
बदायूं में महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या में मुख्य आरोपित महंत की अलीगढ़ में भी तलाश हो रही है। बदायूं पुलिस को आरोपित के मडराक क्षेत्र के गांव पलाएसी में भांजी के पास आने खबर मिली थी।
अलीगढ़, जेएनएन। बदायूं में महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या में मुख्य आरोपित महंत की अलीगढ़ में भी तलाश हो रही है। बदायूं पुलिस को आरोपित के मडराक क्षेत्र के गांव पलाएसी में भांजी के पास आने खबर मिली थी। पुलिस यहां आकर असमंजस में पड़ गई। गुरुवार सुबह जब पुलिस पलाएसी गांव में पहुंची तो भांजी के स्वजन मौजूद थे। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले जाने लगी तो खबर मिली कि इगलास में महंत मिल गया है। इस पर पुलिस भांजी को स्वजन को छोड़कर इगलास में चली गई। वहां जाकर पता चला कि पकड़ा गया साधु आरोपित नहीं है। इसके बाद टीम दोबारा लौटकर पलाएसी गांव आई तो भांजी व स्वजन सभी फरार हो गए। पुलिस ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। बदायूं प्रकरण को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। पार्टी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस ने किया विरोध
अलीगढ़। बदायूं प्रकरण को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। पार्टी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्ट यार्ड से शुरू हुआ। इसकी सूचना पर फार्स के साथ पहुंचे एसीएम रंजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को सेंटर प्वाइंट की ओर आगे नहीं बढ़ने दिया। सिंह ने समझा बुझाकर मौके पर ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन लिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी तादात में प्रदर्शन की सूचना पर बड़ी तादात में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में बदायूं हत्याकांड व सरकार विरोधी तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी करने लगे। वह बदायूं के उघैती के मेवली गांव में आगनवाड़ी सहायिका के साथ हुई हैवानियत के दरिंदों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। विवेक बंसल ने कहा कि सीएम योगी महिला उत्पीड़न के विषय को लेकर लंबे चौड़े दावे तो करते हैं, जबकि वह गंभीर नहीं दिखते। कुछ अफसरों पर कार्रवाई कर थोती वाहवाही लूटने का प्रयास करते हैं।