पुलिस ने गांजे सहित एक दबोचा
इगलास कोतवाली पुलिस ने गोरई चौकी क्षेत्र के गांव बास टोड़ा निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 12:41 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 12:41 AM (IST)
अलीगढ़ : इगलास कोतवाली पुलिस ने गोरई चौकी क्षेत्र के गांव बास टोड़ा निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसके कब्जे से नौ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि गोरई चौकी इंचाज शक्ति राठी ने रविवार को पेट्रोल पंप के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा था। उसके कब्जे से नौ सौ ग्राम गांजा बरामद किया। उसने अपना नाम राजवीर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी बास टोड़ा बताया। वह क्षेत्र में गांजे की तस्करी करता है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें