Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री ने किसानों को बताए नैनो यूरिया के लाभ, किसानों ने ऑनलाइन देखा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

गुजरात के कलोल में नैनो यूरिया बनाने के लिए संयंत्र बनाया गया है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हाथरस में विभिन्न केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को दिखाया गया। एग्री जंक्शन पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

By Aqib KhanEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:46 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने किसानों को बताए नैनो यूरिया के लाभ, किसानों ने ऑनलाइन देखा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री ने किसानों को बताए नैनो यूरिया के लाभ, किसानों ने ऑनलाइन देखा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

हाथरस, जागरण संवाददाता: नैनो यूरिया बनाने के लिए संयंत्र गुजरात के कलोल में बनाया गया है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने देश में उन्नतशील फसलों व किसानों की आय बढ़ाने के लिए नैनो यूरिया का महत्व बताते हुए उसके प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में विभिन्न केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को दिखाया गया।

loksabha election banner

कृषि उपनिदेशक हंसराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए संबंधित कर्मियों व प्रगतिशील किसानों को भी लिंक भेजकर इसे अपने क्षेत्र के किसानों को दिखाने के लिए शनिवार की सुबह ही जानकारी दे दी गई थी।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने नैनो यूरिया क्या है, इसके लाभ बताते हुए उसे फसल उगाने में प्रयोग करने के लिए किसानों को जागरूक किया।

मुरसान ब्लाक के गांव नगला कृपा में एग्री जंक्शन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने किसानों को नैनो यूरिया के लाभ बताते हुए उन्हें लाइव प्रसारण दिखाया। इस अवसर पर रामवीर सिंह, जय भगवान शर्मा, मुन्नालाल, राधारमण, राम बाबू सिंह, जीतू चौधरी, मूलचंद किसान मौजूद रहे।

गोष्ठी में दी गई नैनो यूरिया परिचित हुए किसान

मां वैष्णो देवी एग्री जंक्शन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पवन ने नैनो यूरिया की जानकारी देते हुए किसानों की समस्याओं को भी दूर किया। इफको बाजार सादाबाद में कैप्टन विक्की सिंह गोष्ठी में नैनाे यूरिया की जानकारी किसानों को दी। सभी जगह नैनों यूरिया की जानकारी देते किसानों को गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा किए नैनो यूरिया प्लांट के लोकार्पण का सीधा प्रसारण दिखाया।

भगवंतपुर में किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

इफको बाजार भगवंतपुर पर किसान गोष्ठी किया गया। इसमें इफको नैनो यूरिया संयंत्र का प्रधानमंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण का प्रसारण लाइव दिखाते हुए किसानों को उसके बारे में जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। इसमें ओमवीर सिंह, कुसुम पाल सिंह, बृजमोहन, योगेंद्र, यतेंद्र प्रशांत कुमार किसान मौजूद रहे। इसके अलावा सिकंदराराऊ, सासनी क्षेत्र में भी आयोजन का प्रसारण दिखाया को दिखाया गया।

ये बोले किसान

प्रधानमंत्री कार्यक्रम में नैनो यूरिया के बारे में जानकारी मिली है। पहली बार इसे जानने का अवसर मिला। फसल उगाते समय इसका प्रयोग भी करके देखेंगे। -सतीश पाठक, किसान

नैनो यूरिया के बारे में जानकारी लाइव प्रसारण में दी गई है। इससे तो फसलों को उगाने में बहुत आसानी होगी। कम लागत पर मुनाफा भी अच्छा मिलेगा। -घनश्याम, किसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.