Move to Jagran APP

अलीगढ़ में पेयजल के बजाए नलों से निकल रहे मांस के टुकड़े, ऐसा क्‍यों हुआ, पढ़ें विस्‍तृत खबर

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के कई गांव में मीट फैक्ट्रियों की लापरवाही से हैंडपंप ‘मौत का लाल’ पानी उगल रहे हैं।शाहपुर कुतुब के माजरा चमरौला में तो नलों से मांस के टुकड़े तक निकल रहे हैं।खाना-पीना दुश्वार हो गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 12:54 PM (IST)
अलीगढ़ में पेयजल के बजाए नलों से निकल रहे मांस के टुकड़े, ऐसा क्‍यों हुआ, पढ़ें विस्‍तृत खबर
नलों से मांस के टुकड़े तक निकल रहे हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। यह सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन है सच। रोरावर क्षेत्र के कई गांव में मीट फैक्ट्रियों की लापरवाही से हैंडपंप ‘मौत का लाल’ पानी उगल रहे हैं। शाहपुर कुतुब के माजरा चमरौला में तो नलों से मांस के टुकड़े तक निकल रहे हैं। इससे लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। खाना-पीना दुश्वार हो गया। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की हैं, लेकिन अफसर ध्यान नहीं देते हैं। शनिवार को स्थानीय लोगों ने गंदे पानी को लेकर काफी हंगामा किया।पुरुषों के साथ महिलाएं भी इसमें शामिल थीं। अब डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शिकायती पत्र देकर मीट फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

पशुओं के कटान का गंदा पानी जमीन के अंदर

रोरावर-लोधा क्षेत्र के अमरपुर कोंडला,मकदूम नगर, शाहपुर कुतुब क्षेत्र में कई मीट फैक्ट्रियां हैं। इन मीट फैक्ट्रियों में हर दिन हजारों पशुओं का कटान होता है। शासन से निर्धारित मानकों के मुताबिक मीट फैक्ट्रियों को परिसर के अंदर ही कटान के मलबे का निस्तारण करना होता है, लेकिन अधिकांश मीट फैक्ट्रियां इसका सही ढंग से निस्तारण नहीं कर पाती हैं। इससे मीट फैक्ट्रियों से खून युक्त पानी निकलता है। यह पानी बहकर नालियों में पहुंचता है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी रहती है। पूरे क्षेत्र में बदबू रहती है।

हैंडपंप से गंदा पानी

कई सालों से मीट फैक्ट्रियों में यह खेल चल रहा है। इसके चलते फैक्ट्रियों के आसपास के गांव में हैंडपंपों से लाल पानी निकल रहा है। स्थानीय क्षेत्र के रजवाहे भी इसी पानी से लाल हैं। गंदा पाने के सेवन से बीमारियां फैल रही हैं।कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें कार्रवाई के नाम पर महज खाना पूर्ति करती हैं।बीमारियों फैल रही हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है।

चमरौला में हंगामा

 शाहपुरकुतुब के माजरा चमरौला के हैंडपंप में कई दिनों से मांस के टुकड़े आ रहे हैं।लोग परेशान हैं।न तो इनके घरों में इस पानी से खाना बन पा रहा है और न ही पानी का अन्य जगह प्रयोग हो रहा है। शनिवार को गांव के लोगों ने हंगामा किया। दर्जनों ग्रामीण इस समस्या से परेशान हैं।

काफी समय से सरकारी हैंडपंपों में गंदा पानी आ रहा है। अब पिछले तीन दिन से तो पानी के साथ मांस के टुकड़े भी आ रहे हैं।

रेशम पाल, ग्रामीण

--

मीट फैक्ट्रियों के कारण हैंडपंपों के पानी से बदबू आती है। कई बार तो ऐसे हालात हो जाते हैं कि पानी पीने का मन नहीं करता है।

श्री चंद, ग्रामीण

पहले तो मीट फैक्ट्रियों से बदबू की समस्या थी। अब पानी भी लाल रंग का आ रहा है। हालात यह है कि खाना तो इसका प्रयोग कपड़े धोने में भी नहीं हो रहा है।

गुड्डी देवी, ग्रामीण

मीट फैक्ट्रियों के चलते पानी की गंभीर समस्या है।मांस के टुकड़े अब हैंडपंप से निकल रहे हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है।

इंद्रवती देवी, ग्रामीण

मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों को कोई परेशानी नहीं हो दी जाएगी।

इंद्र विक्रम सिंह, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.