देशद्रोह का आरोपित शरजील इमाम की जमानत के लिए याचिका दायर, 12 को सुनवाई Aligarh News
एएमयू में असम को देश से अलग करने का बयान देने वाले जेएनयू के छात्र शरजीम इमाम की जमानत के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इस पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी। शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:45 AM (IST)
अलीगढ़ जेएनएन। एएमयू में असम को देश से अलग करने का बयान देने वाले जेएनयू के छात्र शरजीम इमाम की जमानत के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इस पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी। शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। निचली अदालत से शरजील की जमानत खारिज हो चुकी है।
एएमयू में जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने दिया था भाषण
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर 16 जनवरी को एएमयू में आयोजित धरने में जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने भाषण दिया था। इसमें देश को बांटने की बात कही थी। इसका वीडियो वायरल होने पर 26 जनवरी को अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शारजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार किया और तिहाड़ जेल भेज दिया था। यहां से असम पुलिस उसे साथ ले गई। लॉकडाउन के प्रोडक्शन वारंट पर उसे फिर दिल्ली लाया गया। वहीं अलीगढ़ पुलिस भी शरजील को बी वारंट पर अलीगढ़ की सीजेएम कोर्ट में पेश कर चुकी है। वरिष्ठ अधिवक्ता अाले नबी ने बताया कि गुरुवार को शरडील इमाम की जमानत के लिए सत्र न्यायाधीश की अदालत में याचिका दायर की गई है। सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख नियत हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें