प्रवीन तोगड़िया के आंदोलन को दम देंगे अलीगढ़ के वाशिंदे
विश्व ¨हदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आदोलन में साथ देंगे अलीगढ़ के वाशिंदे।
अलीगढ़ : विश्व ¨हदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर दिल्ली में 24 जून को होने वाले आंदोलन में अलीगढ़ से 100 की संख्या में लोग जाएंगे। तोगड़िया के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से नाराज चल रहे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी आंदोलन में भाग लेंगे। वे अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। तोगड़िया कोई बड़ा एलान करते हैं तो ये कार्यकर्ता आंदोलन में कूद सकते हैं। बताया जा रहा है कि विहिप के नेता ऐसे कार्यकर्ताओं पर निगाह रखे हैं।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने इस आंदोलन का नाम '¨हदू ही आगे' दिया है। आंदोलन में जम्मू-कश्मीर में धारा-370, गोहत्या पर रोक, ¨हदू युवाओं को रोजगार, किसानों को उपज का डेढ़ गुना लाभ, मजदूरों के हितों की रक्षा आदि मांग रखेंगे। अखंड भारत ¨हदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ से 100 की संख्या में लोग बसों से दिल्ली जाएंगे। कुछ लोग ट्रेन से भी पहुंचेंगे। स तोगड़िया के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से विहिप व बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह तोगड़िया से लगातार संपर्क में हैं।
24 को विहिप की भी बैठक : तोगड़िया के आह्वान को देखते हुए दिल्ली में विहिप ने भी बैठक बुला ली है। विश्व ¨हदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता इस बैठक में जाएंगे। चर्चा है कि विहिप यह जानना चाहती है कि तोगड़िया के साथ कौन-कौन है। खास बात यह है कि इस आंदोलन को लेकर भाजपाई गुप्त रूप से पैनी नजर रखे हुए हैं।
XXXXXX