Move to Jagran APP

Amrit Festival of Freedom : हाथरस में दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में गूंजे राष्ट्रभक्ति के गीत

Amrit Festival of Freedom आजादी के अमृत महोत्‍सव के तहत हाथरस में दैनिक जागरण की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ डीएम रमेश रंजन व एसपी देवेश पांडेय और सीडीओ एसपी मिश्र ने किया। तिरंगा यात्रा में दो हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 02:27 PM (IST)
Amrit Festival of Freedom : हाथरस में दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में गूंजे राष्ट्रभक्ति के गीत
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा डीआरबी इंटर कालेज से शुरू हुई। सौजन्‍य : जागरण

हाथरस, जागरण संवाददाता। Amrit Festival of Freedom : आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा डीआरबी इंटर कालेज से शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ डीएम रमेश रंजन और एसपी देवेश पांडेय और सीडीओ एसपी मिश्र ने किया। इस दौरान यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कई स्कूल और संगठन शामिल हुए। 

loksabha election banner

दैनिक जागरण की ओर से आयोजन :  सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा संजीदा रहने वाले Dainik Jagran की ओर से तिरंगा यात्रा का शनिवार को आयोजन किया। तिरंगा यात्रा शनिवार की सुबह 11 बजे बजे डीआरबी इंटर कालेज के परिसर से शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ DM Ramesh Ranjan और SP Devesh Pandey एवं CDO SP Mishra ने किया। इस मौके पर BJP District President Gaurav Arya और Municipality President Ashish Sharma और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू रहे।

दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग : tricolor tour में प्रमुख से डीआरबी और एमएलडीवीसर इंटर कालेज के अलावा सरस्वती विद्या इंटर कालेज के करीब दाे हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान डीएम ने तिरंगा यात्रा में शामिल डीएम ने बच्चों पर पुष्पवर्षा की। तिरंगा यात्रा डीआरबी इंटर कालेज से शुरू होकर बीएस मिल रोड एवं चामड़गेट चूना वाला डंडा, सादाबाद गेट, आगरा रोड, होते हुए डीआरबी इंटर कालेज के सामने शहीद पार्क पर समाप्त हुई।

ये लोग हुए शामिल : रैली में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, समाजिक संगठन, सरकारी, गैर सरकार संगठन के साथ-साथ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.