पार्किग शुल्क वसूली के विरोध में टेंपो चालकों की हड़ताल
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : शहर में विभिन्न रूटों पर नगर निगम की ओर से उठाए गए पार्किंग शुल्क वसू
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : शहर में विभिन्न रूटों पर नगर निगम की ओर से उठाए गए पार्किंग शुल्क वसूली ठेके का विरोध जारी है। रविवार को रामघाट रोड और इगलास रोड पर चालकों ने टेंपो बंद कर हड़ताल कर दी। इस दौरान जो टेंपो व ई रिक्शा सवारी लेकर जा रहा था, उन सवारियों को उतारा जा रहा है। इससे सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेडी फातिमा स्कूल के सामने टेंपो खड़े कर दिए गए, जिससे जाम के हालात हो गए।
नगर निगम ने नौ रूटों पर पार्किग शुल्क वसूली का ठेका उठाया है। टेंपो व ई रिक्शा से 30 रुपये और बसों से 50 रुपये रोज लेना तय किया गया है। बस ऑपरेटर व टेंपो चालक इस ठेके का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार मनमानी तरीके से रोककर हर जगह वसूली कर रहा है। पार्किग की कोई सुविधा नहीं है। यह शुल्क हम नगर निगम में खुद जमा करने को तैयार हैं। इस ठेके से वाहन स्वामियों का उत्पीड़न हो रहा है। ठेकेदार लाखों की वसूली इसे लेकर कई बार कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त व एसएसपी को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर को भी ज्ञापन दिया था। बीच में कई बार वसूली रोकी गई लेकिन फिर शुरू कर दी। टेंपो चालक और बस यूनियन के पदाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, अरविंद सेंगर, संजीव गुप्ता और पार्षद विजय सिंह तोमर के साथ बरौली विधायक दलवीर सिंह के पास गए। उन्होंने अधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।