Move to Jagran APP

Panchayat Election : पंचायत चुनाव में अब आरक्षण पर टिकी हैं दावेदारों की निगाहें Aligarh News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव-देहात में इन दिनों सरगर्मी तेज हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से परिसीमन जारी होने के बाद अब सभी लोग आरक्षण पर निगाहें लगाए हुए हैं। कुछ लोगों ने तो अभी से विकास भवन में परिक्रमा लगानी शुरू कर दी है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 09:47 AM (IST)
Panchayat Election : पंचायत चुनाव में अब आरक्षण पर टिकी हैं दावेदारों की निगाहें Aligarh News
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव-देहात में इन दिनों सरगर्मी तेज हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव-देहात में इन दिनों सरगर्मी तेज हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से परिसीमन जारी होने के बाद अब सभी लोग आरक्षण पर निगाहें लगाए हुए हैं। कुछ लोगों ने तो अभी से विकास भवन में परिक्रमा लगानी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी शासन से कोई भी ऐसा आदेश नहीं आया है। वहीं, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का काम भी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी हो जाएगी।

loksabha election banner

867 पंचायतों में ही चुनाव होगा

पिछले दिनों पंचायत राज विभाग की ओर से अंतिम परिसीमन जारी कर दिया गया है। इस बार करीब 35 ग्राम पंचायतों को चुनाव से बाहर कर दिया है। अब महज 867 पंचायतों में ही चुनाव होगा। इसके अलावा जिला पंचायत के भी पांच वार्ड कम हुए है। अब 52 में से महज 49 वार्ड में चुनाव होंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड भी 1290 में से महज 1156 रह गए हैं। अब सभी की निगाहें आरक्षण पर टिकी हैं। गांव देहात पर हर कोई इसी पर चर्चा कर रहा है। हालांकि पिछले दिनों शासन स्तर से सभी जिलों से 1995 से लेकर 2015 तक के आरक्षण के ब्यौरा को ऑनलाइन अपलोड करा दिया है। ऐसे में संभावना लगाई जा रही हैं कि इस बार आनलाइन ही आरक्षण होगा, लेकिन अफसरों पर कोई भी लिखित में आदेश नहीं है।

आज जारी होगी सूची

प्रशासन की तैयारियां तेज चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को यह सूची जारी कर दी जाएगी। जिला, ब्लॉक पर इसे लगाया जाएगा। इस सूची से ही पंचायत चुनाव होंगे। इसके बाद भी इसमें किसी भी तरह से वोट घटाए या बढ़ाए नहीं जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सूची तैयार है। शुक्रवार को इसे जारी कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.