मंडी में खुली बोली लगाकर बिका धान, सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए रेट Aligarh news
मंडी में किसानों को लाभ दिलाने के लिए खुली बोली लगाकर धान की बिक्री शनिवार शुरू करा दी गई। इसमें किसान आढ़ती व व्यापारियों के साथ मंडी प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। इससे किसानों को सौ रुपये प्रति क्विंटल तक के रेट का लाभ दिलाया गया।
हाथरस, जेएनएन: मंडी में किसानों को लाभ दिलाने के लिए खुली बोली लगाकर धान की बिक्री शनिवार शुरू करा दी गई। इसमें किसान, आढ़ती व व्यापारियों के साथ मंडी प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। इससे किसानों को सौ रुपये प्रति क्विंटल तक के रेट का लाभ दिलाया गया।
खुली बोली लगाई गई
अन्य जिलों की तरह हाथरस की मंडी समिति में भी अब खुली बोली लगाकर किसानों की फसल बिकवाई जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंडी में निरीक्षण करते हुए खामियां मिलने पर खुली बोली लगाने के निर्देश दिए थे। इस पर मंडी प्रशासन ने मंडी निरीक्षकों के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर दिया था। इसके लिए सुबह आठ बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली में मध्यांह 12 बजे से शाम खरीद होने तक बोली लगाया जाना प्रस्तावित है।
सुबह नौ बजे पहुंची टीम
सुबह करीब नाैै बजे टीम ने मंडी में आढ़त की दुकानों पर लगे धान की फसलों के ढेर पर अलग-अलग पहुंच कर बोली लगवाई। इसमें धान की बोली 15 सौ रुपये से शुरू होकर 19 सौ रुपये तक पहुंच गई। इससे पहले धान 17 सौ तक ही सिमट कर रह जाता था। पहले ही दिन किसानों को सौ रुपये प्रति क्विंटल का लाभ मिला। इस दौरान मंडी सचिव यशपाल सिंह टीम के साथ मौजूद थे।