विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस चौकी के पास होटल में चल रहा था देह व्यापार, अलीगढ़ पुलिस ने सात को आपत्तिजनक हालत में दबोचा

By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 24 Apr 2026 12:59 PM (IST)

अलीगढ़ में रसलगंज पुलिस चौकी के पास सेलिब्रेशन होटल में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. अलीगढ़ के सेलिब्रेशन होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़।

  2. होटल संचालक ग्राहकों से 800-1000 रुपये लेता था।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रसलगंज पुलिस चौकी के पास होटल की आड़ में सेलिब्रेशन होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

गुरुवार की रात पुलिस ने शक होने पर छापेमारी की तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। मकान में बने होटल में तीन युवतियों सहित सात लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें होटल संचालक भी शामिल है।

सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पकड़ी गई युवतियों में मुरादाबाद, एटा व हाथरस की रहने वाली हैं। दो माह से यहां पर रह रहीं थीं।

होटल में बाहर से ग्राहकों को बुलाया जाता था। पकड़े गए पुरुष आरोपितों में रसलगंज निवासी होटल संचालक सत्येंद्र कुमार, ग्राहक दिल्ली गेट निवासी नवनीत कुमार, संतोष व हाथरस गेट निवासी विनय हैं।

सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सीओ के अनुसार, होटल में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। ग्राहकों से होटल संचालक 800 से 1,000 रुपये लेता था और 500 रुपये युवतियों को देता था।