चुनाव से पहले प्रदेश में माफिया इकट्ठा कर रहे विरोधी दलः डा. दिनेश
अलीगढ़ जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इगलास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय बताते हुए विरोधी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इगलास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय बताते हुए विरोधी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।
सरकार की कड़ाई के चलते माफिया प्रदेश छोड़कर भागे
कहा, चुनाव से पहले विरोधी दल के नेता प्रदेश में माफिया व तालिबानी सोच के लोगों को इकठ्ठा करने में लगे हैं। साढ़े चार साल में भाजपा की सरकार की कड़ाई के चलते माफिया प्रदेश छोड़ गए थे। दूसरे प्रदेशों में दुबके थे। जो नहीं गए, वे जेल पहुंच गए। प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। पहले रामलीला से पहले दंगे होते थे। लोग पलायन कर रहे थे। यह मकान बिकाऊ है लिखने की अब किसी को जरूरत नहीं पड़ती। कैराना से पलायन करने वालेे लोग लौट आए हैं। पूरे प्रदेश में विकास के कामों को रफ्तार मिली है। माफियाओं को संरक्षण देने वाले दलों के लोग बताएं कि उस समय कहां थे जब कोरोना की जंग चल रही थी।
जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा
भाजपा के लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ जनरक्षा में लगे थे और ये लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबके हुए थे। ऐसे लोगों के मुंह पर अलीगढ़ का ताला लगाने की जरूरत है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद डा. शर्मा गांव सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व मंडल के चारों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
शिक्षा के लिए जमीन देने वाले का जिक्र क्यों नहीं होता
डा. दिनेश शर्मा ने एएमयू के बारे में बोलते हुए कहा कि बंटवारे के समय जमीन अलग करने वालों का तो जिक्र किया जाता है लेकिन शिक्षा के लिए अपनी जमीन देने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जिक्र नहीं किया जाता । इसलिए प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर योग्य राज्य विवि बनाने का कदम उठाया है। शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के बारे में साम्प्रदायिक लोग कहते हैं कि ये अलग विचारधारा के संस्थान हैं, उनको बताना चाहेंगे कि ये वे संस्थान हैं जहां भारतीय संस्कार व संस्कृति का बीज बोया जाता है। संस्कारों से ही देश का निर्माण होता है। ऐसे संस्थान राष्ट्र निर्माण का काम कर रहे हैं।
पाकिस्तान का भी कल्याण हो यह हमारे संस्कार हैं
हिंदुत्व धर्म नहीं संस्कार है हमारे यहां सिखाया जाता है कि विश्व का कल्याण हो यानी दुश्मन देश पाकिस्तान का भी कल्याण हो यह यह हमारे संस्कार हैं जो शिशु मंदिर और विद्या मंदिर जैसे शैक्षणिक संस्थानों में दिए जाते हैं। लोग कहते हैं सरस्वती शिशु मंदिर या सरस्वती विद्या मंदिर आर एस एस का अंग है, तो यह ठीक है, क्योंकि देशभक्ति की भावना इन्हीं संस्थानों में जगाई जाती है संस्कार और संस्कृति सिखाए जाते हैं जिससे देश का निर्माण होता है। आरएसएस राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति का अनावरण इस बात का प्रमाण है कि सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में संस्कारों के व संस्कृति के बीज बोए जाते हैं। अलीगढ़ आना हुआ तो यहां बताया गया की यूपी बोर्ड के अलावा यहां पर शिक्षा माफिया का भी अपना एक बोर्ड है जहां नकल माफिया हावी होते हैं नकल के ठेकेदार काम करते हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा करा कर नकल के तिलिस्म को तोड़ने का काम किया गया। जो परीक्षाएं ढाई ढाई महीने चलती थी 12 से 15 दिनों में पूरा कराने का काम भी किया गया।