राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस पर सभी बोले देश के स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं Aligarh news
राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस पर देशभक्ति का ज्वार हिलोरे मारने लगा।
अलीगढ़ [जेएनएन] : राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस पर देशभक्ति का ज्वार हिलोरे मारने लगा। सेवानिवृत्त जवानों ने अपनी आवाज बुलंद की तो ऐसा लगा कि मानों बार्डर से दुश्मन को दहाड़ मार रहे हों। बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम की प्रस्तुति दे सभी के अंदर जोश भर दिया।
बच्चों की प्रस्तुति ने किया सबको भावुक
डीएस कॉलेज में सुनील कौशल महाराज ने कहा कि सेना के प्रति समर्पित संस्था के भाव में राष्ट्र भक्ति झलकती है। हम सभी के लिए देश के स्वाभिमान से बढ़कर और कुछ नहीं होना चाहिए। गणेश वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति अवनी ने दी। कनिष्का, श्रेया, ख़ुशी, इशिका, नैना, वैष्णवी, घनिष्ठा ने पुलवामा पर एक नाटिका प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। फाउंडेशन की सह संस्थापिका मधुलिका राघव व फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मधु आंधीवाल ने कहा कि संस्था देश के जवानों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण शर्मा, महानगर महामंत्री मानव महाजन, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश सिंह, समाज सेवी एनडी कौशल, जितेंद्र तोमर के अलावा मुकेश सिंह, गुलशन नेहरू, वर्षा गौड़, दया शर्मा, शुभा कौशिक, नूतन गुप्ता, आशीष पॉल, विजय सिंह, अर्जुन, राजेश गौड़ आदि मौजूद रहे। वर्षा गौड़ ने सभी का आभार जताया।
गर्व से सीना हो गया चौड़ा
वीके गुप्ता ने कहा कि देश की सीमा पर डटा जवान मौत के बीच में खड़ा होता है, मगर जब उसे सम्मान मिलता है तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कैप्टन आसीन, कैप्टन सुलेमान खान, सूबेदार कोमल सिंह, सूबेदार सुधीर शर्मा, हम्बीर सिंह, सूबेदार सीपी सिंह आदि थे।