Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2022 : नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, झंडा पूजन व अखंड ज्‍योति प्रज्‍जवलन के साथ शुरू हुआ व्रत

Shardiya Navratri 2022 सोमवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गया। नवरात्रि से पहले शहर के मंदिरों को सजा दिया गया था। नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्‍थापना कर पूजा की गयी। मंदिरों में भी सुबह से भक्‍तों भी भारी भीड़ देखी गयी।

By JagranEdited By: Anil KushwahaPublished: Mon, 26 Sep 2022 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 02:38 PM (IST)
Shardiya Navratri 2022 : नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, झंडा पूजन व अखंड ज्‍योति प्रज्‍जवलन के साथ शुरू हुआ व्रत
इगलास में नगर के गौंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर परिसर में लगी भक्‍तों की भीड़। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Shardiya Navratri 2022 : सोमवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना करके पूजा की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखा गया। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु मंदिरों की ओर जा रहे हैं। घंटे व घड़ियालों की भक्ति धुन के बीच मंदिरों में माता की पूजा हो रही है। माता की जय जयकार से मंदिर परिसर गूंजने लगा है। भक्तों ने घरों में घट स्थापना व माता की चौकी सजाई। 

loksabha election banner

इगलास में गजब का उत्साह

इगलास में नगर के गौंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह झंड़ा पूजन के साथ नवरात्रि उत्सव प्रारंभ हुआ। मां के दर्शन के लिए मंदिर में जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्था की गई। विदित रहे कि नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना के लिए पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था। सोमवार को झंडा पूजन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ।

इगलास के पथवारी मंदिर पर 40वां नवरात्र महोत्सव शुरू

क्वार नवरात्रि में मां दुर्गा की स्तुति करने के लिए नौ दिनों तक अनुष्ठान होते हैं। कस्बा इगलास में गौंडा मार्ग स्थित पथवारी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर पर 40वां नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। पथवारी मंदिर पर नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह नौ बजे झंडा पूजन व अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई, सायं को मां नगरकोट वाली के दर्शन होंगे। दूसरे दिन सुबह आठ बजे सुंदर कांड व सायं सात बजे पूर्णागिरी मैया के दर्शन होंगे।

चौथे दिन होगी 108 परिक्रमा

तीसरे दिन सुबह आठ बजे महिला मंडल द्वारा संकीर्तन, सांय सात बजे चिंतपूर्णी मैया के दर्शन होंगे। चौथे दिन सुबह पांच बजे मंदिर प्रांगण में 108 परिक्रमा, सांय सात बजे मां नैना देवी के दर्शन होंगे। पांचवे दिन सुबह पांच बजे मंदिर प्रांगण में दंडवत परिक्रमा, सांय सात बजे मां बेलोन भवानी के दर्शन के दर्शन होंगे। छटे दिन सुबह आठ बजे दुर्गा चालीस पाठ, सांय सात बजे मां चंद्रावली के दर्शन होंगे। सातवें दिन 751 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, सांय सात बजे मां पथवारी के दिल्ली वाली कालिका के रुप में दर्शन व आठ बजे काली व लांगुराओं का भव्य कार्यक्रम होगा।

Koo App

#UPCM @myogiadityanath ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। - Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 25 Sep 2022

101 दीपकों के साथ होगी भव्‍य आरती

आठवें दिन सुबह आठ बजे कन्या पूजन व फल वितरण, सायं सात बजे 101 दीपकों के साथ भव्य आरती, छप्पन भोग दर्शन, खाटू श्याम जी के अलौकिक श्रंगार दर्शन व प्रसाद वितरण होगा। नौ वे दिन सुबह छह बजे कंजक पूजन व प्रसाद वितरण, सांय सात बजे 251 दीपकों के साथ महाआरती, छप्पन भोग, प्रसाद वितरण व मंत्रों के साथ दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक होगा। व्यवस्थापक सुमित अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि मेले के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर पर फूल बंगला सजेगा, भव्य आरती के बाद शिव मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन होगा। भक्त मैया का जलाभिषेक दोपहर 12 बजे तक ही कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.