Move to Jagran APP

विजयदशमी पर्व आज, अलीगढ़ में भी होगा दशानन का अंत

अचलताल स्थित रामलीला मैदान में शाम 630 बजे होगा रावण दहन होगी आतिशबाजी काली का मेला भी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 01:59 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 01:59 AM (IST)
विजयदशमी पर्व आज, अलीगढ़ में भी होगा दशानन का अंत
विजयदशमी पर्व आज, अलीगढ़ में भी होगा दशानन का अंत

जासं, अलीगढ़ : विजयदशमी (दशहरा) पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। अचलताल स्थित श्रीराम लीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार भी नुमाइश मैदान में रावण दहन नहीं हो पा रहा है। रावण दहन को देखते हुए अचलताल पर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने गुरुवार को मैदान का निरीक्षण किया। मैदान छोटा होने के चलते परिसर में कम लोगों के आने की अनुमति दी जाएगी। रावण दहन से पहले दोपहर में काली मेला निकाला जाएगा। इस बार कोई भी शोभायात्रा और सवारी नहीं निकाली गई।

loksabha election banner

श्री रामलीला महोत्सव समिति के सह संयोजक ऋषभ गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे मामू-भांजा से काली का मेला निकाला जाएगा। वहां से विभिन्न स्थानों से मेला होते हुए अचलताल स्थित रामलीला मैदान पहुंचेगा। शाम 6:30 बजे राम-रावण में भीषण युद्ध होगा। प्रभु श्रीराम के बाण से रावण का अंत होगा। महोत्सव के संयोजक अरविद कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया गया है। इसलिए अधिक लोगों को नहीं बुलाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रावण दहन के साथ ही बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।

........

शहर में कई जगह होगा पुलता दहन

शहर में भी रावण के पुतले दहन की तैयारियां की गईं हैं। खासकर बच्चे पुतला बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। दोपहर बाद से पुतला दहन का सिलसला शुरू हो जाएगा। ब्रह्मनपुरी निवासी रविद्र हरकुट ने बताया कि बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ रावण का पुतला बनाया है। रघुवीरपुरी, सासनीगेट, बारहद्वारी, सुरेंद्र नगर, सुदामापुरी, विक्रम कालोनी, रामबाग आदि जगहों पर भी बच्चों ने रावण का पुतला बनाया है।

......

आरएसएस का पथ संचलन आज

जासं, अलीगढ़ : विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शुक्रवार को पथ संचलन निकालेगा। आरएसएस की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई थी। शुक्रवार को क्वार्सी चौराहे के पास से सुबह सात बजे पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन क्वार्सी, शंकर विहार समेत कई स्थानों से होकर निकलेगा। नगर प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहेंगे। घोष के साथ कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाला जाएगा। नगर के लोग जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत करेंगे। धर्म जागरण समन्वय के महानगर प्रमुख महेश कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से संघ के बड़े कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे, अब स्थिति सामान्य होने पर कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। 10 अक्टूबर से रामघाट रोड स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस में प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग भी लगाया गया है। यहां स्वयंसेवक सुबह 5:30 से रात 10:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। महासभा का शस्त्र पूजन : अखिल भारत हिदू महासभा के बीदास कंपाउंड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे शस्त्र पूजन होगा। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि विजय के इस पर्व पर हम सभी राष्ट्र रक्षा का भी संकल्प लेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन सुरेंद्र नगर स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में रखा गया है, जिसमें सुबह 10:30 बजे पूजन होगा। शहर में भी विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.