Move to Jagran APP

Heavy Rain Alert in Aligarh : कच्‍चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, बिजली गिरने से तीन लोग घायल

अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में बीते चार दिनों से रूक रूक कर हो रही बरसात से भारी तबाही हुई है। बीती रात जवां में एक कच्‍चा मकान गिरने से उसमें दबकर वृद्धा की मौत हो गयी जबकि अकराबाद में छत गिरने से तीन लाेेग घायल हो गए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 11:21 AM (IST)
Heavy Rain Alert in Aligarh : कच्‍चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, बिजली गिरने से तीन लोग घायल
जवां में कच्‍चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गयी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Heavy Rain Alert in Aligarh : जवां के नगोला में मस्जिद के पास रह रहे कमरुद्दीन का कच्चा मकान गुरुवार की रात को बरसात में गिर गया, जिसके नीचे दबकर उसकी 64 वर्षीय मां बिस्मिल्लाह की मौत हो गई। वृद्धा की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया।

loksabha election banner

मकान पर गिरी बिजली, छत के नीचे दबकर तीन लोग घायल 

अकराबाद । बीती रात गांव मानई में बारिश के दौरान एक मकान पर बिजली गिर गई, जिससे मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे में मकान में सो रहे तीन लोग दब गये। परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

गांव मानई निवासी शिवसिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह बीती रात अपनी बहन हरदेवी व बेटा विक्रांत के साथ घर में सो रहा था। अन्य परिजन पास के ही एक अलग कमरे में सो रहे थे। रात में तेज बारिश हो रही थी। देर रात करीब 1.30 बजे तेज आवाज के साथ मकान की छत उनके ऊपर गिर गई। हादसा होते आसपास के लोग मौके पर आ गये और छत के मलबे से तीनों का बाहर निकाला। परिजनों ने घायल शिव सिंह, हरदेवी व विक्रांत को सीएचसी पर भर्ती कराया है। 

बरसात के चलते भरभराकर गिरा मकान, बाल बाल बचे

बरला । लगातार हो रही तेज बरसात के चलते गांव भवीगढ के एक युवक का मकान भरभराकर गिर गया।

थाना बरला के गांव भवीगढ के दिलशाद खां अपने परिवार के साथ मकान में बैठे थे। तेज बरसात के चलते अचानक भरभराकर मकान गिर गया। जिसमें रखा घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। दिलशाद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। अब न छत रही न मकान। बच्चों को लेकर वह कहां रहेगा?

विजयगढ़ में मोहल्ला धोबियान में सुबह 5:00 बजे धर्मपाल पुत्र चोंबसिंह की दीवार के साथ छत भी गिर गई। गनीमत रही कि उसकी पत्नी ने 10 मिनट पहले पशुओं को बाहर निकाल कर बांधा था।

बरसात के चलते गिरे मकान, दो बच्चियां घायल

दादों । क्षेत्र के गांव नगला ककरौआ निवासी मनोज कुमार का गुरुवार की देर रात्रि लगातार हुई भारी बरसात के कारण मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से बेटी नीरू व नीलम घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों घायल बच्चियों को छर्रा सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद दोनों घायल बच्चियों को घर ले आए हैं। गांव नगला उदित में सौदान सिंह का मकान भी गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। गांव कासिमपुर खुशीपुरा निवासी गजेंद्र सिंह व कप्तान सिंह के मकान गिर गए। जिसमें घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। भारी बरसात के चलते गिरे मकानों में घरेलू सामान दबने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.