विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में युवती पर अश्लील टिप्पणी, विरोध करने पर धमकी, वीडियो वायरल

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Jun 2021 01:32 AM (IST)

कोतवाली क्षेत्र के फूल चौराहे के पास घटना मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।

अलीगढ़ में युवती पर अश्लील टिप्पणी, विरोध करने पर धमकी, वीडियो वायरल
अलीगढ़ में युवती पर अश्लील टिप्पणी, विरोध करने पर धमकी, वीडियो वायरल

जासं, अलीगढ़ : कोतवाली क्षेत्र में फूल चौराहे के पास से गुजर रही युवती पर दो शोहदों ने अश्लील टिप्पणी कर दी। पास के दुकानदार ने विरोध किया तो शोहदों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे दी। ये भी कहा कि अपनी बहन-बेटियों को घर पर रखो। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे गुस्साए भाजपाई पूर्व महापौर शकुंतला भारती के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली पहुंचे। धमकी देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बाबरी मंडी निवासी व्यापारी फूल चौराहे के पास कपड़े की दुकान चलाते हैं। व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे प्याऊ से हाथ मुंह धोकर वे अपनी दुकान की तरफ लौट रहे थे। तभी बाइक सवार समुदाय विशेष के दो युवकों ने रास्ते में जा रही युवती पर अश्लील टिप्पणी की। व्यापारी ने विरोध किया तो युवक हावी हो गए और आगे चलने को कहा। थोड़ा आगे चलकर एक अन्य व्यापारी की दुकान पर दोनों युवकों ने धमकी दी कि अपनी बहन-बेटियों को घर में रखो। मुझे सरकार की धौंस मत दो। आगे से रोका तो जान से मार देंगे। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी के साथ शनिवार को पूर्व महापौर शकुंतला भारती, भाजपा नेता संजू बजाज, हर्षद हिदू, विशाल देशभक्त आदि कोतवाली पहुंचे। कहा कि वीडियो वायरल होने से शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों हिरासत में ले लिया है।

बजरंग दल ने जताया रोष : जानकारी होने पर बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने शुक्रवार रात प्रशासनिक अफसरों से बात की। कहा, इस प्रकार की घटनाओं को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। हर्षद हिदू ने कहा कि प्रशासन को संपूर्ण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। पुलिस की गश्त संवेदनशील क्षेत्रों में चलती रहनी चाहिए।