विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैश्विक बाजार में अलीगढ़ मंडल की औद्योगिक ताकत दिखाएंगे 53 उद्यमी, नोएडा ट्रेड शो की तैयारी

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 21 Sep 2026 02:01 PM (IST)

अलीगढ़ मंडल के 53 उद्यमी ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में अपने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ...और पढ़ें

नोएडा ट्रेड शो स्थल।

नोएडा ट्रेड शो स्थल।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले के ताले से लेकर मंडल के विभिन्न स्थानीय उत्पाद अब वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में मंडल के चारों जिलों के 53 उद्यमी व निर्यातक अपने उत्पादों के साथ हिस्सा लेंगे।

पांच दिवसीय आयोजन में उद्यमी अपने उत्पादों, निर्माण क्षमता व निर्यात संभावनाओं को देश-विदेश के खरीदारों के सामने रखेंगे। इससे स्थानीय उद्योगों को नए बाजार व कारोबारी साझेदार मिलने की उम्मीद है।

25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले ट्रेड शो में मंडल के उद्यमी हाल वार स्टाॅल लगाकर अपनी उत्पाद श्रृंखला प्रदर्शित करेंगे। मंडलायुक्त ओपी आर्य के अनुसार आयोजन में करीब 80 देशों के व्यापारियों के पहुंचने की संभावना है

ऐसे में मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के उद्यमियों के लिए यह अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का बड़ा अवसर होगा। मंडलायुक्त के अनुसार ट्रेड शो में 1.10 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में विभिन्न उत्पादों व सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन में 2400 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

ट्रेड शो में ओडीओपी, एक जिला-एक व्यंजन, एमएसएमई, हस्तशिल्प, हथकरघा एवं वस्त्र, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र भी आयोजन का हिस्सा होंगे

खरीदारों से सीधे संपर्क का मिलेगा मौका

मंडलायुक्त ओपी आर्य ने कहा कि ट्रेड शो केवल उत्पादों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है। यहां उद्यमियों व निर्यातकों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे नई व्यावसायिक साझेदारियां विकसित करने व अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के रास्ते खुल सकते हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को वैश्विक मंच देने में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में उद्यमियों, निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और दस्तकारों की भूमिका अहम है।

स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता दिखाने की तैयारी

अलीगढ़ मंडल के 53 उद्यमियों व निर्यातकों की भागीदारी को स्थानीय उद्योगों की बढ़ती क्षमता के रूप में देखा जा रहा है। संबंधित विभागों की ओर से उद्यमियों के साथ समन्वय कर स्टाल और उत्पादों के प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं।

उद्देश्य है कि मंडल के उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता व निर्यात क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रभावी तरीके से रखा जा सके। ट्रेड शो के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलने के साथ निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं हस्तशिल्पियों और दस्तकारों के उत्पादों को भी व्यापक पहचान मिल सकती है।

कचौड़ी की खुशबू से हस्तशिल्प के हुनर तक

ओडीओपी से जुड़े पांच निर्यातक अपने स्टाॅल लगाएंगे। कचौड़ी की स्टाॅल भी लगेगी। राजीव ख्यालीराम एंड संस की स्टाॅल भी होगी। केके इंटरनेशनल की पीतल मूर्ति के जरिये हस्तशिल्पियों के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। अन्य स्टाॅलों पर पीतल की मूर्ति, नेचर टच अर्गेनिक सोप, गार्डन लाइट, स्ट्रीट लाइट एलइडी के फ्रेम व लाइट भी नजर आएंगे

ट्रेड शो में अलीगढ़ की इन फर्मों व कंपनियों की होंगी स्टाॅल

करन प्रोडक्ट, देव हैंडीक्राफ्ट, करन प्रोडेक्ट, देव हैंडीक्राफ्ट, गोपाल हैंडीक्राफ्ट, काॅपर क्राफ्ट, जीवी इंटरप्राइजेज, प्रशांत प्रोडक्ट, श्रीबालाजी हैंडीक्राफ्ट, ग्रे इंटरनेशनल, आशुतोष प्रोडक्शन, सोम ज्योति आर्ट एंपोरियम, विमल राज आर्टवेयर, अलीगढ़ हार्डवेयर पार्क, सक्षम लाॅक हार्डवेयर भाग लेने जा रहे हैं।

सिया मैनुफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, यादव इंपेक्स, गोदानी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, आयुश्री इंडस्ट्रीज, प्रज्जवल इंटरनेशनल, तिरुपति एसोसिएट्स, विधि एक्सपोर्टस हाउस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, नेचर टच अर्गेनिक सोप, जीनत एंटरप्राइजेज, ओवलाक्स इंडिया आदि भी शामिल होंगे।

हाथरस की इन फर्मों की लगेंगी स्टाॅल

प्रेम पोद्दार एसडीपीएस फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, बृज किशोरी एंटरप्राइजेज, आरबी इंडस्ट्रीज पवन ज्वेलर्स, प्लास्टकेयर किचन एक्विपमेंट, एडी स्पाइसेस, वर्मा ट्रेडर्स, चुन्नीलाल-भागवानदास एंड संस, राधा किशन-बिशनदास रंग रसायन प्राइवेट लिमिटेड, आरबी डाईकेम प्राइवेट लिमिटेड, बीरेश स्वीट्स, लाइफ किचन, हन्नो लाला रबड़ी वाले आदि।

एटा की इन फर्मों की लगेंगी स्टाॅल

श्री बाल गोविंद बंसल, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, श्री गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल, जय मां दुर्गे हैल्थ केयर, आर्ट मेटल वेयर, प्रिशोरी एंटर प्राइजेज आदि।

कासगंज की इन फर्मों की लगेंगी स्टाल

प्रकाश इंडस्ट्रीज, गौतम स्वीट्स आदि।

फैक्ट्स फाइल

  • 30 स्टाॅल अलीगढ़ के और 23 स्टाल मंडल के अन्य जिलों के होंगे
  • 80 देशों के खरीदारों और निवेशकों से सीधे संवाद का मिलेगा अवसर
  • 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में सजेगा औद्योगिक बाजार
  • 2400 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की संभावना
  • 1.10 लाख वर्गमीटर में सजेगा ट्रेड शो