Move to Jagran APP

Fire Brigade : धनीपुर के अलहदादपुर में बनेगा नया फायर बिग्रेड स्टेशन, खास होंगी सुविधाएं Aligarh News

धनीपुर अकराबाद व गंगीर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अग्निशमन विभाग हर साल जिले में अस्थाई फायर स्टेशन तैयार कराता है। इन स्टेशनों पर कर्मियों की तैनाती होती है। एक-एक फायर बिग्रेड भी खड़ी की जाती है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:58 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 09:58 AM (IST)
Fire Brigade : धनीपुर के अलहदादपुर में बनेगा नया फायर बिग्रेड स्टेशन, खास होंगी सुविधाएं Aligarh News
अकराबाद क्षेत्र में अस्थाई स्टेशन बनाने से मुक्ति मिल जाएगी।

अलीगढ़, जेएनएन। धनीपुर, अकराबाद व गंगीर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां अग्निकांडों के मौसम में लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। अब इन क्षेत्रों में तत्काल फायर बिग्रेड पहुंचेंगी। इसके लिए धनीपुर ब्लॉक के अलहदादपुर में एक नए फायरबिग्रेड स्टेशन की स्थापना हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। अब इसका प्रस्ताव शासन को जाएगा। इसके बाद संस्तुति होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । 

loksabha election banner

फायर बिग्रेड पहुंचने में दिक्कत

 जिले में कुल सात फायरबिग्रेड स्टेशन हैं। इनमें गूलर रोड स्थित फायर बिग्रेड मुख्यालय है। वहीं, तस्वीर महल, ताला नगरी, अतरौली, गभाना, खैर और इगलास में एक-एक स्टेशन है। अब तक अकराकबाद, धनीपुर क्षेत्र के के गांव में आग लगने की घटना होने पर शहर व हरदुआगंज क्षेत्र से फायर बिग्रेड भेजी जाती है। इसके पहुंचने में काफी समय लगता था। कई बार हाथरस जिले के सीमा के सटे गांव तक फायर बिग्रेडके पहुंचने में काफी समय लगता था। इसके चलते गर्मी के मौसम में फसलों काे काफी नुकसान पहुंचता है। इसी कारण अब प्रशासन पनैठी के निकट अलहदादपुर में एक नया फायरबिग्रेड स्टेशन बनाने की तैयारी कर ली ली है। इसके लिए एक एकड़ भूमि भी दे दी गई है। 29 दिसंबर को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जमीन आंवटित कर दी है। 

शासन को जाएगा प्रस्ताव

 अब अग्निशमन विभाग इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा। वहां से बजट पर मुहर लगते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। अगले एक-डेढ़ साल में इस स्टेशन के तैयार होने की उम्मीद हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह भोलू ने बताया कि इस फायर स्टेशन के बनने से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब उनकी फसलें आगे की भेंट नहीं चढ़ेंगी। वह पिछले काफी समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे।  

बनते थे अस्थाई स्टेशन

 गर्मी के मौसम में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अग्निशमन विभाग हर साल जिले में अस्थाई फायर स्टेशन तैयार कराता है। इन स्टेशनों पर कर्मियों की तैनाती होती है। एक-एक फायरबिग्रेड भी खड़ी की जाती है। अब अकराबाद क्षेत्र में अस्थाई स्टेशन बनाने से मुक्ति मिल जाएगी। 

धनीपुर ब्लॉक में करीब एक एकड़ जमीन फायरबिग्रेड स्टेशन के लिए दे दी गई है। इस क्षेत्र में अब तक कोई भी फायर बिग्रेड स्टेशन नहीं था। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा। 

चंद्रभूषण सिहं, डीएम 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.