Jayanti : नेताजी ने दिया था 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' का नारा Aligarh news
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती की पूर्व संध्या पर इगलास के गांव ब्योंहरा में शहीद भगत सिंह युवा संगठन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़ व ऊंची कूद प्रतियोगिता में परचम लहराने वाली उमा तिवारी व गौरी तिवारी को सम्मानित किया गया।
अलीगढ़, जेएनएन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती की पूर्व संध्या पर इगलास के गांव ब्योंहरा में शहीद भगत सिंह युवा संगठन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़ व ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहरा कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली उमा तिवारी व गौरी तिवारी को सम्मानित किया गया। दोनों खिलाडिय़ों के अलावा 10 अन्य प्रतिभाशाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम जरूरी
संगठन के अध्यक्ष मनोज ठैनुआं ने कहा कि सभी बालिकाओं को उमा व गौरी से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम करना चाहिए। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष समाज सेवी जतन चौधरी ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी सुनाते हुए कहा कि नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूूंगा। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा की फोगाट सिस्टर्स ने दुनिया में अपना परचम लहराया है। उसी तरह इगलास की दोनों तिवारी सिस्टर्स भी दुनिया में अपना परचम लहराएंगी। हम सबकी शुभकामनाएं हैं कि ये दोनों देश का नाम रोशन करते हुए भावी युवा पीढ़ी के लिए एक महान आदर्श के रूप में प्रस्तुत हों। वहीं पूर्व सैनिक मलिखान सिंह नायक, चौ. उदयभान सिंह व निक्की चौधरी ने भी दोनों बहनों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम को राजपाल सिंह, वीरेंद्र मधुर, राजकुमार सिंह सविता, धर्मवीर सिंह, पल्लवी चौधरी, काजल, प्रीती, रेशमा ने भी संबोधित किया। धावक उमा तिवारी ने कहा नियमित मेहनत और लगन से ही लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। अध्यक्षता विक्रम सिंह व संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रवि सिंह, मुकेश सिंह, अशोक कुमार, राजवीर सिंह, नीरज चौधरी, कन्हैया लाल, मुनेंद्र सिंह, नितिन नायक, प्रजीत कुमार, मनवीर सिंह, रामू, सुशील, शैलू, निशांत, प्रशांत, सम्राट चौधरी, राजवती देवी आदि थे।