Nephew Murdered Uncle In Hathras : हाथरस में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, दो की मौत
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव छावा नगरिया में मेड़ को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच इस कदर विवाद हो गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। विवाद इतना बढ़ गया कि तीसरे भाई के पुत्र ने अपने दोनों सगे चाचा पर गोली चला दी।
हाथरस, जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में शनिवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव छावा नगरिया में मेड़ को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच इस कदर विवाद हो गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। विवाद इतना बढ़ गया कि तीसरे भाई के पुत्र ने अपने दोनों सगे चाचा पर गोली चला दी। जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गयाा । दोपहर बाद दूसरे भाई की भी मौत हो गई।
ऐसे हुआ विवाद
शनिवार की सुबह विवाद का मूल कारण यह था कि एक भाई द्वारा दूसरे भाइयों के खेत में अपनी मेड़ बढ़ा ली थी। आज इसी को लेकर तीनों भाइयों के बीच में विवाद हो गया।हालांकि मामले को गांव के कुछ बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। लेकिन बाद में फाल सिंह तथा हंभीर सिंह इसी मेड को जोतने के लिए पहुंच गए। इसी बात पर तीनों भाइयों के बीच में पुनः विवाद हो गया। बताते हैं कि विवाद के दौरान ही एक भाई के पुत्र ने अपने दोनों चाचा पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली हंभीर सिंह तथा फ़ाल सिंह के लगी।अचानक गोलियों की बौछार से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल फ़ाल सिंह तथा ह्मवीर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने फ़ाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। ह्मवीर सिंह को आगरा रेफर किया गया।