अलीगढ़: नेहरू युवा केंद्र ने 20 युवा मंडलों को खेल सामग्री की वितरित
नेहरू युवा केंद्र की ओर से उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा मंडलों को खेल सामग्री का वितरण किया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं संचालित कार्यक्रमों के बारे में युवाओं को विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को सामाजिक कार्य मैं जुड़ने की अपील की गई।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता: अलीगढ़ में युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र की ओर से विनायक दामोदर सावरकर जयंती के उपलक्ष्य पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे नेहरू युवा मंडलों को खेल को सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता, जिला युवा अधिकारी सुश्री तन्वी, महिपाल सिंह लेखाकार, विकास शर्मा आरएसएस ज़िला कार्यवाह द्वारा धनीपुर स्थित नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय में संयुक्त रूप से किया गया।
जिला युवा अधिकारी तन्वी ने अतिथियों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरित पुस्तक को देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस प्रताप सिंह ने किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने वीर सावरकर के जीवन का परिचय देते हुए युवाओं से खेलकूद के प्रति सजग रहने एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आव्हान किया।
डॉ सुनीता गुप्ता ने युवाओं को सामाजिक कार्य मैं जुड़ने की अपील की। जिला युवा अधिकारी सुश्री तन्वी ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं संचालित कार्यक्रमों के बारे में युवाओं को विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर ब्लॉक लोधा के मईनाथ, खैर के नयाबास, गोण्डा के रजावल समेत 20 नेहरू युवा मण्डलों को खेलकिट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि खेल किट में फुटबॉल, बॉलीबाल, रैकेट, शॉटपुट, जेवलिन, कैरमबोर्ड, लूडो, चैस समेत अन्य खेल बिधाओं के उपकरण शामिल हैं। इस मौके पर संगीता राजपूत, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकगण नेहरू युवा क्लब के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।