Move to Jagran APP

नेशनल हाईवे तो सुधर गए, स्टेट हाईवे का भी बदलेे स्वरूप Aligarh News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजमार्गों को विकास की धुरी बताया है मगर जिले में अभी कई ऐसे मार्ग हैं जो विकास की गति को धीमा किए हुए हैं। इन मार्गों को फोरलेन कर दिया जाए तो विकास की गति बढ़ जाएगी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:16 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:16 AM (IST)
नेशनल हाईवे तो सुधर गए, स्टेट हाईवे का भी बदलेे स्वरूप Aligarh News
रामघाट रोड, मथुरा रोड और आगरा माग को फोरलेन करने की जरूरत है।
अलीगढ़ जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजमार्गों को विकास की धुरी बताया है, मगर जिले में अभी कई ऐसे मार्ग हैं जो विकास की गति को धीमा किए हुए हैं। इन मार्गों को फोरलेन कर दिया जाए तो विकास की गति बढ़ जाएगी। रामघाट रोड, मथुरा रोड और आगरा माग को फोरलेन करने की जरूरत है।
 
यह है मौजूदा हाल
जिले में तीन ओर से हाईवे हैं। सबसे प्रमुख गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे है। 10 साल पहले यह जीटी रोड के नाम से जाना जाता था। दिल्ली को जाने वाला यह मार्ग गभाना, खुर्जा आदि जगहों पर सिंगल ही था। सड़क पर कोई वाहन खराब हो जाता था तो फिर आठ-आठ घंटे जाम लगा रहता था। दिल्ली जाने वाले लोगों के पसीने छूट जाते थे। गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे बनने से अलीगढ़ के लोगों के लिए दिल्ली दूर नहीं रही है। शहर के बाहर से होकर यह हाईवे निकल रहा है। अलीगढ़-आगरा हाईवे से भी कुछ सहूलियत है, मगर इसे फोरलेन करने की जरूरत है। अलीगढ़-पलवल मार्ग फोरलेन होने से हरियाणा और नोएडा के लिए जाना आसान हो गया है। 
 
रामघाट व अलीगढ़-मथुरा मार्ग फोरलेन की जरूरत 
रामघाट रोड जिले का प्रमुख मार्ग है। यह रामघाट, नरौरा आदि धार्मिक स्थलों को जाता है। मुरादाबाद के लिए भी यह मार्ग सुगम है। प्रमुख मार्ग होने के चलते इस पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। आज भी यह दो लेन है। हरदुआगंज में सात मीटर चौड़ी सड़क है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। अलीगढ़-राया-मथुरा मार्ग भी दो लेन है। धार्मिक नगरी को जाने वाला यह मार्ग दिनों-दिन व्यस्त होता जा रहा है। अलीगढ़ से निकलते ही मार्ग खस्ताहाल नजर आता है। इस समय तो दोपहिया वाहन भी चलना मुश्किल हो रहा है। 
 
मथुरा दर्शन के लिए जाना होता है। मथुरा मार्ग खस्ताहाल पड़ा है। मार्ग पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह वाहन 20 किमी की रफ्तार से चलते हैं। 
आचार्य सारस्वत 
 
रामघाट रोड पर लोग रामघाट व नरौरा के लिए जातेहैं। हरदुआगंज से आगे सड़क दो लेन है। काली नदी पुल पर कई बार जाम लग जाता है। 
अनुराग दीक्षित 
 
रामघाट रोड के फोरलेन का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है। मथुरा का भी प्रस्ताव बनाकर भिजवाया गया है। 
आरके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.