जय कन्हैया लाल की..पर जमकर झूमे सभी
शहर में नंदोत्सव की धूम भक्ति रस में डूबीं महिलाएं।
जासं, अलीगढ़ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद से शहर में नंदोत्सव की धूम है। शहर में मंदिरों में उत्सव के आनंद में महिलाएं जमकर झूमीं। कन्हैया के भजन का आनंद लिया। हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे भी गूंजे।
विकास नगर के एडीए कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में नंदोत्सव मनाया गया। गौरी पाठक की ओर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कन्हैया के भजन सुनाए। नंद गोपाल, तुम हो सबसे प्यारे, दर्शन दे दो खुल जाए सौभाग्य हमारे भजन पर सभी आनंदित हो उठे। सुमन शर्मा, मंजू सिंह, नेहा, सीमा माहेश्वरी, शैल, रीता आदि महहिलाएं थीं।
......
नंदबाबा-यशोदा मैया ने लुटाए उपहार
अलीगढ़ लेडीज क्लब की ओर से नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तिरस में सभी डूब गए। अलका गर्ग नंद बाबा बनीं और नंदोत्सव पर उन्होंने जमकर उपहार लुटाए। यशोदा बनीं मनीषा ने गोकुलवासियों का स्वागत किया। वासुदेव बनीं बीना अग्रवाल कन्हैया को लेकर नंदबाबा के घर पहुंचती हैं। भजन-कीर्तन के आनंद में सभी सराबोर हो गए। कृष्ण-राधा के रूप में पूजा सोमानी व पूनम ने मनमोहक नृत्य किया। सुनीता वाष्र्णेय ने आभार जताया। अध्यक्ष नीरा सिंहल, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी जैन, अनीता मित्तल, मधु गुप्ता, रश्मि सिंह, पूनम रावल, नीरा, मनोज स्मृति, विमल गुप्ता, रत्नेश शाह, सुशीला सिंह थीं।
वार्षिक उत्सव आज
गिलहराज हनुमान मंदिर का शुक्रवार को शाम पांच बजे वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के महंत कौशलनाथ ने बताया कि उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह होगा। इसमें प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
नंद उत्सव में होगा आनंद
वाष्र्णेय पहल की ओर से नंदोत्सव आठ सितंबर को मनाया जाएगा। शहर के जीटी स्थित रघुनाथ पैलेस में शाम चार बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। संस्था के महामंत्री अतुल राजाजी ने बताया कि गौरव वाष्र्णेय, यतेंद्र वाष्र्णेय, राजीव वाष्र्णेय, जितेंद्र वाष्र्णेय, निखिल वाष्र्णेय, अंकुश राजाजी को संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण कपल (पति -पत्नी) नृत्य प्रतियोगिता, मीरा-राधा नृत्य प्रतियोगिता, राधा नृत्य, कृष्ण रूपसज्जा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।