ईंधन बचाने को अलीगढ़ के नगर आयुक्त ने निकाला अनूठा तरीका, पर्यावरण संरक्षण के लिए की पहल
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य कार को छोड़कर साइकिल से शहर का भ्रमण किया।
अलीगढ़ [जेएनएन ]: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य कार को छोड़कर साइकिल से शहर का भ्रमण किया। नगर आयुक्त ने अपनी रोजमर्रा की जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लेते हुए सप्ताह में 3 दिन ईंधन और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य साइकिल से ऑफिस आने का निर्णय लिया।
इन इलाकों में चलाई साइिकल
उन्होंने लाल डिग्गी, दोदपुर, मेडिकल रोड, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वारसी बाईपास, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, कटपुला सिटी साइट, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, तस्वीर महल, दीवानी कचहरी रोड, जेल फ्लाईओवर, शमशाद मार्केट का साइकिल से दौरा किया। नगर आयुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाओ-पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत करते हुए सभी अधीनस्थों को कम से कम पांच पौधे लगाकर उन्हें गोद लेने का संकल्प दिलाया।
पर्यावरण को मजबूत बनाने की आवश्यकता
उन्होंने कहा वर्तमान कोविड 19 से लड़ने के लिए हमे अपने आस पास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने घर, आंगन और आस-पास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। उनसे प्रेरित होकर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह व रोहित सिंह समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम ईंधन गाड़ियों का प्रयोग करने का संकल्प लिया।