Aligarh Road Accident : गमी से लौट रहीं मां- बेटी के पीछे से काल बनकर आई मैक्स, पल भर में खत्म हो गयी तीन जिंदगी
Aligarh Road Accident शनिवार की शाम मां बेटी व एक अन्य महिला को मैक्स ने रौंद दिया जिससे तीनों की मौत हो गयी। बताते हैं मां बेटी गमी में शामिल होकर घर लौट रही थीं वहीं तीसरी महिला भी सड़क के किनारे चल रही थी।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh Road Accident : अतरौली क्षेत्र के Avantibai Crossroads के पास हुए दर्दनाक हादसे ने दिल दहला दिया। मां-बेटी गमी में शामिल होकर बात करते हुए लौट रही थीं। उन्हें जरा भी अंदाजा न था कि अगले पल क्या होने वाला है। पीछे से अचानक मैक्स काल बनकर आई और दोनों को कुचल दिया। इसी तरह संभल लौट रही तीसरी महिला भी सड़क किनारे ही चल रही थी। हादसे के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आनन-फानन घायलों को अस्पताल भिजवाया। रात तक पुलिस मैक्स चालक की तलाश में लगी थी।
शाम के समय हुआ हादसा
हादसा करीब साढ़े छह और पौने सात बजे के बीच हुआ। उस वक्त हल्का अंधेरा भी हो गया था। ऐसे में लोगों का ध्यान भी सड़क की तरफ कम था। मां-बेटी के साथ दो लोग और थे। सभी आपस में बात करते हुए चौराहे की तरफ बढ़ रहे थे। दूसरी महिला भी उनके आगे थी। तीनों सड़क किनारे ही थे, जिससे खतरे की कोई बात नहीं थी। लेकिन, पीछे से अचानक आए वाहन ने पलभर सबकुछ खत्म कर दिया। मां-बेटी गमी में आई थीं, मगर खुद ही काल का शिकार हो गईं। इधर, खबर सुनते ही स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। दिल्ली, बरेली व संभल से रात में ही स्वजन अलीगढ़ आ गए। post mortem house पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
मैक्स को ट्रेस कर रही पुलिस
CO Vishal Choudhary ने बताया कि मैक्स की तलाश में cctv देखे जा रहे हैं। इसके अलावा तीन टीमें लगाई गई हैं, जो रामघाट रोड, छर्रा रोड व गौंडा रोड पर मैक्स की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।