लोकसभा चुनाव से ज्यादा विधानसभा चुनाव में पड़े थे वोट, ये है खास वजह
। 2019 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव 2017 से कम वोट पड़े थे। अगर निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 के चुनावों में जहां जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 63.48 फीसद मतदान हुआ था।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। 2019 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव 2017 से कम वोट पड़े थे। अगर निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 के चुनावों में जहां जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 63.48 फीसद मतदान हुआ था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 61.57 फीसद पर आ गया है। हालांकि, विधानसभा चुनावों में शहर विधानसभा में सबसे अधिक वोट पड़े थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा में ही सबसे कम मतदान हुआ था।
जिले में हैं सात विधानसभा सीट
जिले में कुल सात विधानसभा सीट हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभीाओं में कुल 63.48 फीसद मतदान हुआ था। इसमें 63.35 फीसद मतदान पुरुषों ने किया था। वहीं, महिलाओं का मतदान फीसद 63.63 रहा था। सबसे अधिक मतदान शहर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। वहीं, सबसे कम वोट अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पड़े थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में भी जिले में कुल 61.57 फीसद वोट पड़े थे। इसमें सबसे अधिक 64.89 फीसद मतदान बरौली में हुआ था। वहीं, सबसे कम वोट शहर विधानसभा क्षेत्र में पड़े थे। तब यहां पर महज 58.34 फीसद ही वोट पड़े थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में अब मतदान फीसद बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अफसर गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस बार कोशिश रहेगी कि पिछले चुनावों के मुकाबले अधिक मतदान हो।
विधानसभा, 2017 विधानसभा, 2019 विधानसभा
खैर, 61.87, 62.24
बरौली, 65.57, 64.89
अतरौली, 59.96, 58.89
कोल, 62.66, 60.20
शहर,66.66, 61.62
छर्रा, 63.12, 61.45
इगलास, 64.88, 62.33
(मतदान फीसद में है)
2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान पर नजर
विधानसभा क्षेत्र, पुरुष, महिला
खैर, 61.71, 62.06
बरौली, 65.68, 65.31
अतरौली, 59.9, 62.39
छर्रा, 62.36, 64.01
कोल, 63.30, 61.94
शहर, 68.40, 64.31
इगलास, 64.29, 64.98
(मतदान फीसद में है)
2022 में मतदाता
विधानसभा, पुरुष, महिला
खैर, 215685, 187808
बरौली, 201377,177786
अतरौली, 214714,186792
छर्रा, 206187,180580
कोल, 214345, 190365
शहर, 201319, 185167
इगलास, 210206, 183432