Move to Jagran APP

Lockdown 4 News: अलीगढ़ में आधे से अधिक corona मरीज सही होकर पहुंचे घर

कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक मिले संक्रमितों में से आधे से अधिक सही हो चुके हैं। मंगलवार को ही 14 मरीज अपने घर पहुंचे तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 11:07 AM (IST)
Lockdown 4 News: अलीगढ़ में आधे से अधिक corona मरीज सही होकर पहुंचे घर
Lockdown 4 News: अलीगढ़ में आधे से अधिक corona मरीज सही होकर पहुंचे घर

अलीगढ़[जेएनएन]: कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक मिले संक्रमितों में से आधे से अधिक सही हो चुके हैं। मंगलवार को ही 14 मरीज अपने घर पहुंचे, तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न था। इनमें से 12 अतरौली के हैं। जिले में छह नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक सर्राफ के पार्टनर हैैं। इन सहित अब तक जिले में 101 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 52 सही हो चुके हैं। हालांकि नौ को बचाया नहीं जा सका।

loksabha election banner

सांस्कृतिक क्लबों से जुड़े व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

सर्राफ के संपर्क में आने वाले दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक पार्टनर सासनी गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसी थाना क्षेत्र के सराय मानसिंह निवासी सांस्कृतिक क्लबों से जुड़े 30 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके सर्राफ  परिवार के संपर्क में आने की खबरें दिनभर चलती रहीं लेकिन यह बेटी को एक चिकित्सक के यहां दिखाने ले जाते थे, वहीं से संक्रमण की आशंका है। सर्राफ परिवार के संपर्क में यह नहीं आए। इन दोनों को अतरौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्राफ से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

44 मरीज निगेटिव

कोल तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति व उसकी चार साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों गुजरात से आए थे। गभाना के शेल्टर होम में सैंपल लिए गए थे। महाराष्ट्र से लौटे कौडिय़ागंज निवासी एक मजदूर भी संक्रमित पाया गया। इसे अतरौली के लेवल वन हॉस्पीटल में भर्ती किया है। कनवरी गंज की 65 वर्षीय महिला का इलाज दिल्ली में चल रहा था। इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है। मंगलवार को कुल 49 रिपोर्ट आईं। इनमें से 44 मरीजों निगेटिव अच्छा संकेत है।

प्रवासी मजदूरों ने बढ़ाई मुसीबत

शहर के लोगों के साथ ही अब प्रवासी मजदूरों ने भी प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी है। गुजरात व महाराष्ट्र से लौटे पांच लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि प्रशासन ने वहां से आते ही इनका सैंपल ले लिया था, जिससे संक्रमण फैलने से बच गया। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या सौ के पार जा चुकी है। ऐसे आने वाले दिनों दिक्क्तें बढ़ सकती हैं। 09 अप्रैल तक जिले में महज एक संक्रमित था। लेकिन, यह आंकड़ा अब सौ तक पहुंच गया है। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। 52 से अधिक लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। गुजरात, महाराष्ट्र से लौटने वाले मजदूरों ने अब नई दिक्कत खड़ी कर दी है। इनमें काफी संक्रमित निकल रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा से 40 से अधिक लेाग आए थे। सभी को गभाना के शेल्टर होम में भर्ती करा दिया। सैंपल भर गए और घर भेजकर होम क्वारंटाइन कर दिया। अब इनमें  कोल तहसील के कौडिय़ागंज के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव है। कोल तहसील के तालिब नगर के कस्बा बहादुरपुर के पिता-पुत्री भी गुजरात से लौटे थे। इन्हें इगलास के शेल्टर होम में भर्ती कराया। अब प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि शेल्टर होम में यह कितने लोगों के संपर्क में आए।

कारोबारी के नजदीकियों की रिपोर्ट निगेटिव

माहेश्वरी  क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी,  राजीव महेश्वरी व  मनीष मोहता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये तीनों सर्राफ परिवार के नजदीकी हैं। गनर राधेश्याम की भी रिपोर्ट निगेटिव है।

कारोबारी के परिवार से संपर्क नहीं, मेडिकल में था आना जाना

सासनी गेट क्षेत्र के सांस्कृतिक क्लब से जुड़े हुए एक युवक की रिपोर्ट  पॉजीटिव आने के बाद मोहल्ले में ज्यादा हलचल बढ़ गई है। युवक का राजकीय इंटर कॉलेज से केपी इंटर कॉलेज तक लोगों के साथ काफी बैठा-उठी थी। इसलिए उसके संपर्क में आए लोग चिंतित हैं। युवक का परिवार भी बड़ा है। एक ही घर में 12 लोग रहते हैं। करीबियों की मानें तो उसका सराफ परिवार से संपर्क नहीं था। युवक की बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के यहां चल रह था। डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के पास में भी मरीज देखते हैं। सात मई को वह बेटी को दिखाने एंबुलेस से उनके पास गए थे। स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवक के संपर्क में आए लोगों को खोजना है। प्रशासन को इनकी जांच के लिए लंबी चेन बनानी पड़ेगी। बुधवार को सैंपल लिए जाएंगे।

इलाका किया सील

सर्राफ के पार्टरन के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने आगरा रोड स्थित उनके आवास के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। वहां भी संपर्क में आए लोगों को तलाश किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.