Move to Jagran APP

Aligarh News : मिशन मोदी, अगेन पीएम के ब्रज प्रांत अध्यक्ष बने नितिन, लोगों तक पहुंचाएंगे पीएम की उपलब्‍धियां

Aligarh News मिशन मोदी अगेन पीएम के ब्रज प्रांत के अध्‍यक्ष प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि निर्माता व समाजसेवी नितिन घुट्टी बनाए गए हैं। इनके अलावा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. इंदिरा गुप्ता महानगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता व अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रूबी आसिफ खान होंगी।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 09:09 AM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 09:20 AM (IST)
Aligarh News : मिशन मोदी, अगेन पीएम के ब्रज प्रांत अध्यक्ष बने नितिन, लोगों तक पहुंचाएंगे पीएम की उपलब्‍धियां
मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका का मडराक टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि निर्माता व समाजसेवी नितिन घुट्टी मिशन मोदी, अगेन पीएम के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। महानगर अध्यक्ष की कमान प्रमुख उद्यमी विष्णु भैया को सौंपी गई है। इन दोनों नामों की घोषणा नितिन के रामघाट कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मीडिया के समक्ष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने की। इनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियां व विचार धारा घर-घर तक पहुंचाने की आशा जताई।

loksabha election banner

महिला मोर्चा को भी मिली जिम्‍मेदारी

रामगोपाल काका ने बताया कि ब्रज प्रांत का दायित्व देख रहे राकेश गुप्ता साईं राष्ट्रीय मंत्री होंगे। वे ब्रज प्रांत के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व देखेंगे। विष्णु भैया के साथ एमसी गुप्ता महानगर प्रभारी का काम संभालेंगे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. इंदिरा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता व अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रूबी आसिफ खान होंगी। इन सभी को रविवार को जीटी रोड स्थित जयशंकर धर्मशाला में होने वाले भव्य कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

जन जन तक पहुंचाएंगे पीएम की उपलब्‍धियां

नितिन घुट्टी ने कहा कि जल्द ही वे ब्रज प्रांत का भ्रमण कर संगठन को और भी मजबूत करने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय मंत्री राकेश गुप्ता साईं के नेतृत्व में पीएम की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला स्तर पर सम्मेलन होंगे। रचनात्मक गतिविधियां भी होंगी। इस मौके पर राकेश गुप्ता साईं, मनोज शैली, यतेंद्र जैन, दीपक वाष्र्णेय, एमसी गुप्ता आदि मोजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष काका का कार्यकर्ताओं ने मडराक टोल प्लाजा पर जोशीला स्वागत किया।

मोदी के नेतृत्व में देश तेजी ये बन रहा है विश्व गुरु : रामगोपाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ रहा है। आज देश पर दुनियाभर की नजर है। कोरोना को नियंत्रित करने व उपायों में जिस तेजी के साथ काम किया, उसे कई अन्य देशों ने अपने यहां लागू किया। देश के साथ मित्र देशों को भी कोरोना एंटी वैक्सीन निर्यात की गई। सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी लडाकू विमान व रक्षा हथियारों को तैयार किए जा रहे हैं। मोदी-योगी सरकारें औद्योगिक क्षेत्र में भी कीर्तमान स्थापित कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन

संगठन की राष्ट्रीय बैठक आज

राकेश गुप्ता साईं ने बताया है कि जीटी रोड निकट रामलीला मैदान स्थित जयशंकर धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर की रविवार सुबह 11 बजे से बैठक होगी। इसमें मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री व स्टार प्रचारकर डा. रूचि चतुर्वेदी, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.