विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published: Mon, 13 Jul 2026 10:40 AM (IST)

अलीगढ़ में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। थाना क्षेत्र में दरिंदगी का एक वीभत्स मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपियों ने पीड़िता के साथ बर्बरता भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को छर्रा थाना क्षेत्र के की रहने वाली किशोरी सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान क्षेत्र के ग्राम रूखाला निवासी किशन गोपाल पुत्र राजपाल उर्फ राजू एवं संजू पुत्र विजयपाल ने उसे रास्ते में रोक लिया और बातों में उलझाकर उसे अपने साथ ले गए। आरोपी किशोरी को ग्राम रूखाला में एक मकान में ले गए।

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मकान के अंदर ले जाकर किशोरी को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो हैवानों ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़िता के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान मौजूद हैं। दरिंदगी के बाद किशोरी अचेत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पुलिस को देखते ही एक आरोपी ने भागने की फिराक में मकान की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए आक्रोशित भीड़ के बीच से दोनों आरोपियों को सुरक्षित अपनी हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और वर्तमान में उसका उपचार जिला महिला अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीओ छर्रा अनिवेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट तथा संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- टिहरी केतन हत्याकांड: मृतक और दोस्त पर दुष्कर्म का मुकदमा