Aligarh News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, और भी हैं कई आरोप
यूपी के अलीगढ़ में सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित ढाबे पर चार दिन पहले हुए विवाद के दौरान महिला से छेड़छाड़ व फायरिंग में आरोपित सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित ढाबे पर चार दिन पहले हुए विवाद के दौरान महिला से छेड़छाड़ व फायरिंग में आरोपित सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले में दो लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
यह है मामला
सासनीगेट क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले दंपती 21 मई की रात को आगरा रोड स्थित ॉढाबे पर खाना खाने आए थे। यहां पास ही में बैठे युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगे। मोबाइल फोन में महिला का फोटो खींच लिया। विरोध करने पर पति से मारपीट की। आरोपितों ने तमंचे से फायरिंग भी कर दी थी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें तीसरे आरोपित साकेत विहार निवासी धर्मेंद्र यादव को आगरा रोड से गिरफ्तार किया गया है। उस समय वह दवा लेने निकला था। धर्मेंद्र सपा लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष है। इस पर पहले भी मारपीट व धमकाने और महामारी अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।