सहकारी समिति पर सिर्फ मोटे धान की हो रही खरीद, किसानों मेंं नाराजगी Aligarh news
हसायन में स्थित सहकारी समिति पर मोटे धान के अलावा अन्य किसी किस्म का धान ना खरीदने को लेकर किसानों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई जिसकी जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह सरकारी समिति पर पहुंंचे।
हसायन, जेएनएन : हसायन में स्थित सहकारी समिति पर मोटे धान के अलावा अन्य किसी किस्म का धान ना खरीदने को लेकर किसानों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई, जिसकी जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह सरकारी समिति पर पहुंंचे। उन्होंने कहा कि किसानों का हर धान खरीदना पड़ेगा जैसा कि जिलाधिकारी के निर्देश हैं। जब उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस बारे में जानकारी की गई तो मामला स्पष्ट नहीं हो पाया जब सहकारी समिति के सचिव लाल सिंह का कहना है कि हमें मोटे धान के अलावा अन्य कोई धान खरीदने का निर्देश नहीं है हमारे पास इसके परखने के लिए कर्मचारी या व्यवस्था नहीं है जिसे हम अधिकारियों के निर्देश पर चेक करा कर लाते हैं और खरीद की जा रही है ।
इस समय धान की हो रही खरीद
शासन के निर्देशानुसार कई दिन से सहकारी समिति पर धान खरीद का कार्य चल रहा है जहां पर खरीदारी जोरों से चल रही है। इसी कड़ी में कुछ किसान सुगंधा पीटन नादान लेकर आए जिसे कर्मचारियों द्वारा लेने से मना कर दिया गया, क्योंकि उन्हें केवल मोटे धान ही खरीदने का निर्देश प्राप्त है। किसानों का आरोप है कि सभी दानों की खरीद की जाए। इस संबंध में किसान नेता ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह को जानकारी हुई तो वह भी सहकारी समिति पर पहुंच गईं, जहां पर उन्होंने सभी धान खरीद की मांग रखी सचिव द्वारा मना करने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, जिला अधिकारी हाथरस और संबंधित अधिकारियों से फोन द्वारा वार्ता की गई मगर स्थानीय तौर पर कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मोटे धान की खरीदारी सहकारी समिति पर जारी थी