Aligarh Panchayat Chunav 2021 : महिला आरक्षित पदों पर पुरुषों ने भर दिए पर्चे, 412 नामांकन निरस्त Aligarh News
पंचायत चुनाव के नामांकनों में बड़ी गड़बड़ी हुई है। तमाम प्रत्याशियों में गलत दस्तावेज लगाए गए हैं। वहीं पदों पर महिला आरक्षित पदों पर पुरुषों ने पर्चे भर दिए हैं। कुछ पंचायतों में एससी व ओबीसी के लिए आरक्षित पद पर भी सामान्य वर्ग के उम्मीदवार मैदान में आ गए।
अलीगढ़, जेएनएन। पंचायत चुनाव के नामांकनों में बड़ी गड़बड़ी हुई है। तमाम प्रत्याशियों में गलत दस्तावेज लगाए गए हैं। वहीं, पदों पर महिला आरक्षित पदों पर पुरुषों ने पर्चे भर दिए हैं। कुछ पंचायतों में एससी व ओबीसी के लिए आरक्षित पद पर भी सामान्य वर्ग के उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं। इसी तरह की गलतियों वाले नामांकनों को निर्वाचन से जुड़े अफसरों ने निरस्त कर दिया है। जिले भर के सभी पदों पर कुल 412 नामांकन निरस्त हुए हैं। अब जिले में कुल 22290 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बुधवार को सुबह दस से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। वहीं, दोपहर बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
29 अप्रैल को मतदान
जिले में 29 अप्रैल को मतदान है। इसके लिए 17 अप्रैल से नाामांकन की शुरुआत हुई थी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लाक स्तर पर नामांकन भरे गए। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला स्तर पर नामांकन आए। जिले भर में दो दिन में कुल 22702 नामांकन आए। इसमें प्रधान पद के लिए 7297, जिला पंचायत सदस्य के लिए 576, ग्राम पंचायत सदस्य के लिएस 9024 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 5705 नामांकन शामिल थे। अब सोमवार व मंगलवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें करीब 412 नामांकन निरस्त कर दिए हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य के चार, प्रधानी के 28, ग्राम पंचायत सदस्य के 337 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 43 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों की कमी वाले नामांकन निरस्त हुए हैं। इसमें जिला पंचायत सस्य के वार्ड संख्या 10, 20, 35 और 43 में एक-एक नामांकन निरस्त हुआ है।
आज होगी नाम वापसी
अब बुधवार को इन चारों पदों पर नाम वापसी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सुबह कोई भी प्रत्याशी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। तीन बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।