Move to Jagran APP

आदेशों के बाद भी नहीं हटाया गया नियमों के खिलाफ बना मीनाक्षी पुल का डिवाइडर Aligarh News

रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर नियमों के खिलाफ डिवाइडर का निर्माण हुआ है। दो साल पहले तत्कालीन मंडलायुक्त अजयदीप ङ्क्षसह ने एडीए के अफसरों को इसे तत्काल हटाने के आदेश दिए थे लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने अब तक इसे नहीं हटाया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 10:28 AM (IST)
आदेशों के बाद भी नहीं हटाया गया नियमों के खिलाफ बना मीनाक्षी पुल का डिवाइडर Aligarh News
रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर नियमों के खिलाफ डिवाइडर का निर्माण हुआ है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर नियमों के खिलाफ डिवाइडर का निर्माण हुआ है। दो साल पहले तत्कालीन मंडलायुक्त अजयदीप ङ्क्षसह ने एडीए के अफसरों को इसे तत्काल हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने अब तक इसे नहीं हटाया गया है। अब इस पुल पर इसी डिवाइडर के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

loksabha election banner

यह है मामला

यातायात के हिसाब से रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल महत्वपूर्ण है। यहां दुबे पड़ाव पर वाहनों की अधिक संख्या होने पर जाम लगा रहता है। घंटों लोग फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस का मानना है कि वाहनों के बेतरतीब तरीके से संचालन के कारण यह दिक्कतें आती हैं। ऐसे में 2017 में ट्रैफिक पुलिस के तत्कालीन अफसरों ने मीनाक्षी पुल पर महाजन पैलेस होटल के सामने से लेकर दुबे पड़ाव तक डिवाइडर निर्माण की मांग की थी। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव पर डिवाइडर का निर्माण शुरू कर दिया।

पूर्व मंडलायुक्त ने बीच में रुकवाया था काम

डिवाइडर का निर्माण शुरू होने पर पुल संकरा होने के कारण जाम की समस्या बढऩे लगी है। एंबुलेंस और दमकल तक इसमें फंसनी शुरू हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने भी इसका विरोध किया। इसकी शिकायत तत्कालीन मंडलायुक्त अजयदीप ङ्क्षसह के पास पहुंची। तत्काल मंडलायुक्त ने एडीए के अफसरों को निर्माण कार्य को रोक कर इसे हटाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण ने मंडलायुक्त के आदेश पर बीच में काम तो बंद कर दिया, लेकिन डिवाइडर को हटाया नहीं। अब करीब दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक डिवाइडर नहीं हटा है। इसके चलते अब मीनाक्षी पुल पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कभी बस गिरती है तो कभी ट्रक गिर जाता है।

 घंटों बाधित रहा रास्ता

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मीनाक्षी पुल पर शुक्रवार तड़के ट्रक रेङ्क्षलग तोड़ते हुए दूसरी साइड में आकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ है। इससे एक तरफ रखा रास्ता बाधित हो गया। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे राजस्थान के धौलपुर से केले लादकर ट्रक रामघाट रोड की तरफ जा रहा था। दुबे के पड़ाव से चढ़कर रामघाट रोड की तरफ उतरते वक्त चालक को झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेङ्क्षलग तोड़ते हुए दूसरी साइड पलटकर उल्टा हो गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.