Move to Jagran APP

विवाहिता को फंदे पर लटकाकर मार डाला Aligarh News

लीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती की शादी जनपद बुलंदशहर थाना डिबाई के गांव देवी नगला में की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदे से लटकाकर मार डाल

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:53 PM (IST)
विवाहिता को  फंदे पर लटकाकर मार डाला Aligarh News
विवाहिता को फंदे पर लटकाकर मार डाला Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन :  उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के बरला  थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती की शादी जनपद बुलंदशहर थाना डिबाई के गांव देवी नगला में की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदे से लटकाकर मार डाला। मृतका के भाई ने पति समेत दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार उसके मायके में कर दिया है।

loksabha election banner

यह है मामला

 थाना बरला के गांव चांदगढी की 22 वर्ष नीलम पुत्री बीरेन्द्र की शादी 1 वर्ष पूर्व जनपद बुलंदशहर थाना डिबाई के गांव देवी नगला के देवेन्द्र पुत्र जयपाल के साथ की थी। मृतका के भाई संदीप का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्विफ्ट कार की मांग करने लगे और उसकी बहन के साथ आये दिन मारपीट करने लगे। शुक्रवार की देर रात उसकी बहन को फांसी पर लटकाकर मार डाला। इस मामले में पति देवेन्द्र समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मृतका के परिजनों ने मायके में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.