ई-शॉपिग के विरोध में आज बंद रहेंगे बाजार, बनाई रणनीतिHathras News
ई-शॉपिग के कारण खुदरा व्यापार पर पड़ रहे असर के कारण व्यापारियों का रुख उग्र हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिग के विरोध में पहली बार भारत बंद का आह्वान किया गया है।
हाथरस [जेएनएन]। ई-शॉपिग के कारण खुदरा व्यापार पर पड़ रहे असर के कारण व्यापारियों का रुख उग्र हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिग के विरोध में पहली बार भारत बंद का आह्वान किया गया है।
व्यापारियों से किया संपर्क
शनिवार को जगह-जगह व्यापारियों ने दुकानदारों से संपर्क किया तथा आंदोलन में भाग लेने की अपील की। सादाबाद में पुतला दहन किया गया। सिकंदराराऊ व सासनी में भी जनसंपर्क किया तथा ई-कल्चर के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
सरकार की नीतियां व्यापारी हित में नहीं
शहर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। खुदरा कारोबार में ऑनलाइल सेङ्क्षलग का विरोध किया। संगठन के प्रदेश मंत्री योगा पंडित न कहा कि सरकार खर्च में कटौती नहीं कर रही है। देश के खजाने पर बोझ बढ़ रहा है। जीएसटी बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। एक तरफ ऑनलाइन शॉङ्क्षपग से मार्केट खराब हो चुका है। दूसरी ओर सरकार की नीतियां व्यापारियों के लिए हितकर नहीं हैं। यही वजह है कि देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा। जनसंपर्क के दौरान आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई। यहां गोङ्क्षवद प्रसाद अग्रवाल, अशोक बागला, कपिल अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाग, पदम अग्रवाल आदि व्यापारी रहे।
विदेशी कंपनियों का पुतला फूंका
सादाबाद में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। व्यापारी नेता संदीप बंसल के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान ई-शॉङ्क्षपग से मार्केट में जगह बना रहीं विदेशी कंपनियों का पुतला फूंका गया। सासनी में अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में रविवार को होने वाले बंद को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद जनसंपर्क किया। बैठक में सुरेश मल्ल, मनोज दीक्षित, जीवन किशोर लवानियां, अशोक गुप्ता, संजीव वाष्र्णेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने किया जनसंपर्क
सिकंदराराऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यहां भी बंद की सफलता के लिए जनसंपर्क किया एवं व्यापारियों से आह्वïान किया कि समस्त व्यापारी ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ अपनी दुकान बंद कर अपना विरोध दर्ज कराएं।