यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अलीगढ़ में बिजली के खंभे में उतरे करंट से घोड़ी की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
अलीगढ़ में बिजली के पोल में आए करंट से घोड़ी की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह में बिजली के पोल में आए करंट से घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कल्याण-रामघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को बमुश्किल समझाते हुए जाम को खुलवाया।
बिजली पोल में उतरे करंट से घोड़ी की मौत
गांव बिनामई निवासी रूम सिंह पुत्र किशन सिंह घोड़ी तांगा चलाकर अपने स्वजन का पालन पोषण करते थे। गुरुवार की दोपहर वह सवारियों का इंतजार करने के दौरान घोड़ी को जिरौली धूमसिंह स्थित बिजली के पोल से घोड़ी को बांध दिया। उसी दौरान पोल में करंट उतर आया, जिससे घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने लगाया जाम
घोड़ी की मौत की सूचना सुन तमाम ग्रामीण वह स्वजन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कल्याण-रामघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे रोड के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया जाम
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिन्होंने ग्रामीणों को बमुश्किल समझाते हुए करीब दो घंटे बाद जाम को खुलवाया और रोड पर वाहनों का आगमन शुरू कराया। पीड़ित की ओर से विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है।
कई किलोमीटर तक दो घंटे तक लगा रहा जाम
अलीगढ़ के अतरौली में बिजली के पोल में आए करंट से घोड़ी की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कल्याण-रामघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। रोड के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को बमुश्किल समझाते हुए करीब दो घंटे बाद जाम को खुलवाया और रोड पर वाहनों का आगमन शुरू कराया। पीड़ित की ओर से विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है।
