Aligarh News: अलीगढ़ में लेनदेन के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अलीगढ़ के गौंडा गांव में बुधवार को एक अधेड़ को लेनदेन के विवाद में गोली मार दी गई।घायल को पहले मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गोली मारने का आरोप घायल के छोटे भाई और भतीजों पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गौंडा के गांव गहलऊ में बुधवार कोने लेनदेन के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। बाएं हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का आरोप घायल के छोटे भाई व भतीजों पर लगा है।
गांव गहलऊ के बनवारी ट्रक चालक हैं। इनका छोटे भाई रामवीर सिंह रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत भी हो चुकी हैं। बुधवार सुबह बनवारी प्रतिदिन की तरह गांव के शिव मंदिर पर सफाई करने जा रहे थे। मंदिर के पास ही छोटे भाई की घर व दुकान हैं।
भतीजे ने ताऊ के ऊपर चलाई गोली
छोटे भाई व भतीजों ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। भतीजे ने ताऊ के ऊपर गोली चला दी। बाएं हाथ में गोली आर-पार हाे गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का आता देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।