यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aligarh: शख्स ने दूसरी शादी के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला; केस दर्ज
हाथरस के मैंडू निवासी रुकय्या का निकाह 10 वर्ष पूर्व नगला पटवारी में उस्मान के साथ हुआ था। आरोप है ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। हाथरस की महिला को उसके शौहर ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। आरोप है कि शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
10 साल पहले हुआ था विवाह
हाथरस के मैंडू निवासी रुकय्या का निकाह 10 वर्ष पूर्व नगला पटवारी में उस्मान के साथ हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि उस्मान कई प्रकार के नशे करता है और खर्चा-पानी नहीं देता। 16 जनवरी को शौहर ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से उसका व्यवहार बदल गया।
मारपीट कर घर से निकाला
आरोप है कि 20 दिन पहले उसने मारपीट कर रुकय्या को घर से निकाल दिया। तब से महिला अपनी बहनों के घर रह रही है। आरोपी शौहर बहनों से भी झगड़ा कर रहा है। क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
